How to Increase Resale Value of your Old Car: बजट कार हो या कोई लग्जरी गाड़ी, लगभग हर Car Owner के लिए उसकी रीसेल वैल्यू काफी ज्यादा मैटर करती है। हालांकि ये वैल्यू कार कब खरीदी गई और कार ने कितनी दूरी तय की है इस पर निर्भर करती है। इसके अलावा एक और चीज है, जो सीधा तोर पर आपकी कार की रीसेल वैल्यू पर इफेक्ट डालती है और वह ये है कि आप इसकी देखभाल कैसे कर रहे हैं। वहीं आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आपकी कार की अच्छी Resale Value मिल सकती है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
कार को रखें साफ
रेगुलर अपनी कार की सफाई और इसका अच्छे से रखरखाव करें। इससे आप अपनी कार की अच्छी Resale Value ले सकते हैं। ऐसा देखा गया है कि लोग ऐसी पुरानी गाड़ी को खरीदना पसंद करते हैं जो दिखने में साफ-सुथरी होती है और आम तौर पर इसकी कीमत एक गंदी दिखने वाली कार से ज्यादा होती है। समय समय पर कार की धुलाई और पॉलिशिंग करवाएं। कार कवर का यूज करें जो इसे धूल और स्क्रैच से बचाएगा।
ये भी पढ़ें : Best Cruiser Bikes: 3 लाख से कम कीमत में 5 क्रूजर बाइक्स, Looks देखकर हो जाएंगे दीवाने
रेगुलर सर्विसिंग करवाएं
रेगुलर कार की सर्विसिंग कराने से न सिर्फ आप गाड़ी को लंबे समय तक चला सकते हैं बल्कि ये कार की Resale Value को भी बढ़ा देता है। कार का समय पर ऑइल चेंज करवाएं, द्रव रिफिल, टायर रोटेशन और ब्रेक चेक करवाएं। इन चीजों को फॉलो करके आप एंड में अपनी कार का अच्छा Resale वैल्यू ले सकते हैं।
सर्विस रिकॉर्ड रखें
अपनी कार को जितना हो सके उतने अच्छे से मेंटेन करें कार की रेगुलर सर्विसिंग के साथ-साथ, उसके सर्विस हिस्ट्री के सभी रिकॉर्ड अपने पास जरूर रखें। यह न केवल आपको इस बात की जानकारी देगा कि आपने गाड़ी में कब क्या करवाया बल्कि अच्छी Resale वैल्यू दिलाने में भी मदद करेगा।
ये भी पढ़ें : Hyundai Creta N Line Vs Facelift 2024: समझिए किसे खरीदने में है ज्यादा फायदा?
माइनर डैमेज करवाएं Repair
अपनी कार पर किसी भी माइनर डैमेज या खरोंच को समय पर ठीक करवा लें जो इसके Resale Value को बढ़ाने में काफी मदद कर सकती है। अपनी कार को बेचने से पहले, यह जरूर चेक कर लें कि उसकी बॉडी पर लगी छोटी-मोटी खरोंचें या डेंट तो नहीं है। कार की ज्यादा अच्छी Resale Value लेने के लिए आपको गाड़ी के टायर या ब्रेक जैसे घिसे हुए हिस्सों को बदलवा लेना चाहिए।
इंटीरियर का भी रखें ध्यान
कार को बेचने से पहले उसके बाहरी और इंटीरियर हिस्सों को अच्छी तरह से जांच लें। अपनी पुरानी कार बेचते समय साफ सुथरा केबिन को मेंटेन करें। कार मैट्रेस्स भी साफ रखें और यह भी जांच लें कि गाड़ी में कोई स्मेल तो नहीं आ रही। वैक्यूमिंग से गंदगी को साफ करवा लें। केबिन एयर फ्रेशनर का यूज करें ताकि आपकी कार में अच्छी महक बनी रहे।
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 hr agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
3 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines