Car resale value: फेस्टिव सीजन के दौरान धनतेरस पर शॉपिंग करने का अलग ही मजा है। कार कंपनियां भी इस दौरान नए मॉडल बाजार में उतारी हैं ताकि बिक्री में इजाफा हो सके। नई कारों की बिक्री फेस्टिव सीजन में खूब होती है क्योंकि ऑफर की भरमार जो होती है।
अगर इस दिवाली आप अपनी पुरानी कार देकर नई कार खरीदने जा रहे है लेकिन आपकी कार की रीसेल वैल्यू बहुत अच्छी नहीं मिल रही है तो यहां हम आपको बेस्ट टिप्स की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप पुरानी कार की रीसेल वैल्यू को बड़ी ही आसानी से बढ़ा पायेंगे।
कार की सफाई है जरूरी
जिन लोगों के पास कई साल पुरानी कार होती है, वो अक्सर उसकी केयर और साफ-सफाई बरतने में लापरवाही करते हैं। यहां आपको ध्यान देना होगा कि अपनी कार को हमेशा क्लीन रखने की कोशिश करें। इससे आपकी कार कितनी भी पुरानी क्यों न हो वो हमेशा साफ-सुथरी और बिल्कुल नई जैसी दिखेगी। साथ ही साथ रीसेल करने पर कार की वैल्यू भी बढ़ जाएगी। इसके लिए आप हमेशा पार्किंग में अपनी कार को कवर से ढक कर रखें।
यह भी पढ़ें: Salman Khan की बुलेट प्रूफ SUV के आगे गोली-बारूद भी बेअसर, कीमत करोड़ों में
रेगुलर सर्विस भी जरूरी
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार पुरानी होने के बाद भी स्मूथ चले और अच्छी परफॉर्मेंस दे तो आपको समय-समय पर इसकी सर्विस कराते रहना चाहिए। कार की सर्विस कराना बेहद जरूरी होता है। साथ ही साथ फ्लूइड रिफिल, टायर रोटेशन, ब्रेक रिप्लेसमेंट जैसी चीजों को मेंटेन रखें। ऐसा करने से बिक्री के वक्त कार की रीसेल वैल्यू को आप बढ़ा सकते हैं।
कार की मरम्मत भी है जरूरी
कार की उम्र बढ़ाने के लिए उसकी डेंटिंग होना काफी जरूरी पार्ट है। अक्सर देखा जाता है कि ड्राइविंग के दौरान कार में कुछ खरोंच आ जाती हैं। या फिर कार को छोटे-मोटे नुकसान पहुंच जाते हैं। अगर आपकी कार में भी खरोंच या फिर डेंट है तो उसे रीसेल करने से पहले कार की मरम्मत करा लें। आप चाहे तो कार के पैनलों को भी बदलवा सकते हैं। इसके अलावा घिसे हुए टायर और ब्रेक की मरम्मत भी जरूर कराएं।
यह भी पढ़ें: Renault ने पेश की शानदार इलेक्ट्रिक बाइक, फुल चार्ज में चलेगी 110km
सर्विस हिस्ट्री एक दम सही रखें
कार की सर्विस हिस्ट्री बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने से जब आप अपनी पुरानी कार को रीसेल करते हैं, तो आपको काफी फायदा मिलता है। कार की रीसेल वैल्यू को बढ़ाने के लिए आपकी कार का सर्विस शेड्यूल फायदे का सौदा होगा। दरअसल, सर्विस रिकॉर्ड वाहन के दस्तावेजीकरण का हिस्सा होता है।
अपग्रेड रहें सभी फीचर्स
आजकल कुछ-कुछ समय में नए-नए फीचर्स के साथ कार लॉन्च होती रहती हैं। ऐसे में आप भी अपनी पुरानी कार को आज के मॉर्डन फीचर के हिसाब से अपग्रेड करा सकते हैं। इससे आपकी कार को नया लुक मिलेगा। इसके लिए आप अपनी कार में ब्लूटूथ ऑडियो सिस्टम इंस्टॉल, टचस्क्रीन सिस्टम या रियर-व्यू कैमरा को अपग्रेड करा सकते हैं। इससे भी कार की रीसेल वैल्यू बढ़ती है।
यह भी पढ़ें: Flipkart Big Diwali Sale: इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 37000 का डिस्काउंट, फुल चार्ज में 160km की रेंज
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
11 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
15 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
18 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines