पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कारों में सबसे ज्यादा माइलेज डीजल कारों से मिलती है। शुरुआत में कमाल की माइलेज मिलती है लेकिन जैसे-जैसे गाड़ी पुरानी होती जाती है तो इंजन की परफॉरमेंस भी डाउन होने के साथ फ्यूल की खपत भी कम होने लगती है। डीजल कारों की देखभाल अगर सही तरीके से ना हो तब ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर आप रेगुलर सर्विस पर ध्यान दें तो डीजल कार लम्बे समय तक नई जैसी रह सकती है। अगर आपकी डीजल कार भी कम माइलेज देने लगी है तो यहां हम आपको डीजल इंजन कारों की बेहतर देखभाल के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।
बेहद जरूरी है एयर फिल्टर की सफाई
अगर समय पर एयर फिल्टर की सफाई ना हो तो इंजन को काफी नुकसान होता है और साथ ही माइलेज में भी गिरावट देखने को मिलती है। एयर फिल्टर का इस्तेमाल सभी इंटर्नल कंबशन इंजन वाली कारों में यूज होता है और यह फिल्टर इंजन की सेफ्टी के लिए भी बेहद जरूरी भी होता है। इसलिए समय-समय पर इसकी सफाई जरूरी है। इसके ज्यादा गंदे होने पर इंजन के परफॉर्मेंस खराब होने लगती है।
कूलेंट समय पर बदलें
डीजल इंजन कारें, पेट्रोल इंजन कारों की तुलना में जल्दी हीट होती हैं। इसलिए समय-समय पर डीजल इंजन वाली कारों में कूलेंट की मात्रा चेक करते रहना चाहिए। अगर कूलेंट की मात्रा कम हो जाये, तो टॉप-अप करें, ताकि इंजन ओवर हीटिंग से बच जाये और आपकी कार बेहतर परफॉर्मेंस देती रहे। आपको बता दें कि कूलेंट का काम इंजन को ठंडा रखने का होता है।
फ्यूल फिल्टर की करें चेक
डीजल इंजन की सफाई के लिए फ्यूल फिल्टर लगाया जाता है। अगर आप ऐसी जगह पर गाड़ी ज्यादा चलाते हैं जहां धूल-मिट्टी ज्यादा होती है तो वहां पर गाड़ी में लगे फ्यूल फिल्टर को समय-समय पर चेक करते रहना जरूरी बनता है। इसकी अनदेखी करने पर कचरा इंजन तक पहुंच सकता है जिसकी वजह से इंजन में परेशानी आ सकती है।
इंजन ऑयल टाइम पर बदलें
डीजल कार में इंजन ऑयल को हर 5,000 से 7,500 किलोमीटर के बीच बदलवाना चाहिए। अगर कार में सिंथेटिक इंजन ऑयल है, तो इसे 10,000 से 15,000 किलोमीटर के बीच बदलवाना चाहिए। लेकिन अगर समय से पहले ऑयल कम हो गया हो या काला पड़ गया हो तो टॉप-अप भी करवा सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें, कि ऑयल चेंज करवाने के साथ ही आयल फिल्टर भी चेंज करें।
यह भी पढ़ें: 5.44 लाख में 7 सीटर कार, 27km का माइलेज, बड़ी फैमिली के लिए परफेक्ट!
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines