Electric Car range improve Tips: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या और डिमांड दोनों बढ़ रही हैं। पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों की तुलना में ये ज्यादा किफायती होते हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक कारों की रेंज भी असल ड्राइविंग कंडीशन में तनी नहीं मिल पाती जितनी कंपनियां क्लेम करती हैं। अब इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिन पर ध्यान नहीं जाता और हम वाहन को कम रेंज का जिम्मेदार मान लेते हैं। ऐसे में हम आपको यहां कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं तो आपकी इलेक्ट्रिक कार बेहतर और सही रेंज ऑफर कर सकती है।
एक ही स्पीड में ड्राइव करें
इलेक्ट्रिक कार को एक ही रफ़्तार में चलायें। गाड़ी को रोड पर स्थिर और कम गति से चलाएं। बिना कारण एक्सीलरेट देने से बचें, क्योंकि ऐसा करने से बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है और आपको कम रेंज मिलती है। गाड़ी की स्पीड 40-60kmph रखें।
फाइल फोटो
टायर में रखें सही एयर प्रेशर
कार के सभी टायर्स में हवा का एक दम सही रखें। सही एयर प्रेशर से एनर्जी की खपत कम होती है और रेंज भी बढ़िया मिलती है। हफ्ते में एक बार गाड़ी के सभी टायर्स में एयर प्रेशर सही रखें। अगर आप रोजाना गाड़ी से ट्रेवल करते हैं तो हफ्ते में 2 टायर्स में हवा चेक करें संभव हो तो इको मोड पर ही पर लार ड्राइव करें, इससे एनर्जी की खपत कम होती है और रेंज अच्छी मिल जाती है।
ज्यादा भारी सामान रखने से बचें
अगर आप भी अपनी इलेक्ट्रिक कार में जरूरत से ज्यादा सामान रखते हैं तो आप ही ऐसा करना बंद कर दें क्योंकि इसे गाडी को ज्यादा जोर लगाना जिसकी वजह से बैटरी तेजी से कम होती है और आपको कम रेंज का सामना करना पड़ता है। इसलिए कार में उतना ही सामन लोड करें जितना जरूरी है।
MG Comet EV
बैटरी का रखें ध्यान
कार की सर्विस और बैटरी को रेगुलर चेक करवाएं। बैटरी को हमेशा 100% चार्ज करने की जगह पर 80-90% तक ही चार्ज करें। इसके साथ ही बैटरी को पूरी तरह से डिस्चार्ज होने से बचाएं। ऐसा करने से बैटरी लाइफ बढ़ने के साथ ही कार की रेंज भी बढ़ती है। बैटरी का सही रखरखाव करने से उसकी क्षमता बढ़ने के साथ ही लाइफ भी बढ़ती है।
स्मूथ ड्राइविंग, बेहतर रेंज
अपनी इलेक्ट्रिक कार चलाते से ऐसे रूट को चुनें जहां जाम की समस्या कम हो। हमेशा स्मूद और शॉर्ट रूट को चुनें करें। हमेशा नेविगेशन का इस्तेमाल करें। ड्राइविंग के दुरान रेगनरेटिव ब्रेकिंग तकनीक का इस्तेमाल करें, इससे ब्रेक लगाने पर एनर्जी वापस बैटरी में जाती है, जिससे कार की रेंज बढ़ती है।
यह भी पढ़ें: New Maruti Dzire Launched: 6.79 लाख रुपये कीमत, 34km की माइलेज, लॉन्च हुई नई डिजायर
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
5 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
9 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines