मौजूदा दौर में कार खरीदना तो आसान है लेकिन अक्सर लोग इसकी देखभाल समय पर नहीं कर पाते जिसकी वजह से गाड़ी को काफी नुकसान होने लगता है। कार की सर्विस ना करवाना जब आदत में शुमार हो जाता है तब अक्सर लोगों की गाड़ी ब्रेक का शिकार हो जाती है। एक जरा सी गलती पूरे इंजन को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। अक्सर देखने में आता है कि सुबह लोगों को काम पर निकलने की जल्दबाजी रहती है, कार स्टार्ट करने के तुरंत बाद ही लोग कार ड्राइव करने लगते हैं। ऐसा करने से इंजन को भारी नुकसान हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपनी गाड़ी के इंजन को फिट रख सकते हैं और इंजन सीज होने से बचा सकते हैं..
इंजन स्टार्ट करने का सही तरीका
जब लोग गाड़ी स्टार्ट करते हैं तो तुरंत रेस देना शुरू कर देते हैं जो इंजन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और ऐसा करने से इंजन की लाइफ कम होने लगती है। एक्सपर्ट की बात करें तो इंजन स्टार्ट करने के एक मिनट तक रेस बिलकुल ना दें क्योंकि इंजन के निचले हिस्से में जिसे Oil पैन कहते हैं वहां ऑयल जमा होता है जिसे पंप के लिए इंजन के कोने-कोने तक पहुंचने के लिए कुछ सेकंड्स का समय लगता है।
इंजन स्टार्ट करने के कुछ सेकंड में Oil पूरी तरह से इंजन के कोने-कोने में चला जाता है। और इंजन में लुब्रिकेशन का काम शुरू हो जाता है। इंजन ऑयल सभी पार्ट्स तक सही से पहुंच जाता है और इंजन गर्म हो जाता है।इसलिए गाड़ी स्टार्ट करने के करीब एक मिनट बाद ही चलाएं ऐसा करने से इंजन कभी ब्रेक डाउन नहीं होता और लाइफ भी बढ़ेगी।
ऐसे बढ़ेगी इंजन की लाइफ
अपनी कार की रेगुलर सर्विस जरूर करवाएं। ऐसा करने से आपकी गाड़ी पूरी तरह से फिट रहेगी और बीच सफर में ब्रेक डाउन की समस्या भी नहीं होगी। लेकिन अगर आप सर्विस पर ध्यान नहीं देंगे तो गाड़ी की उम्र कम होने लगती है। ध्यान रहे कि ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर ही जाकर सर्विस करवाना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: नए अवतार में बजाज प्लेटिना 110 जल्द होगी लॉन्च! इस बार होंगे ये बदलाव
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
8 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
11 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines