How to Improve Bike Mileage: बढ़ते पेट्रोल के दाम सबका बजट बिगाड़ रहे हैं। ऐसे में हमें डेली ऑफिस या अन्य काम के लिए ऐसा टू व्हीलर चाहिए जो हाई माइलेज दे। अगर हम कुछ टिप्स अपनाएं तो हमारा पुराना स्कूटर या बाइक भी नए की तरह माइलेज दे सकती है। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिससे बाइक की माइलेज बढ़ाने में मदद मिलेगी।
टायर में हवा का प्रेशर
टायर में हवा का प्रेशर सही होना चाहिए। कम हवा होने से इंजन पर दबाव पड़ता है, जिससे माइलेज कम होती है। इसके अलावा अधिक घिसे हुए टायर होने पर भी इंजन पर दबाव पड़ता है। जानकारी के अनुसार अगले टायर में हवा 22 PSI से 29 PSI और पिछले टायर में 30 PSI से लेकर 35 PSI तक होती है।
How to Improve Bike Mileage
ऑयलिंग का ध्यान रखें
अपने टू व्हीलर को साफ रखें। इसके चेन, इंजन समेत अन्य पार्ट्स में ऑयल को पूरा रखें। डिस्क ब्रेक का लुब्रिकेट कम न होने दे। इंजन में फ्रिक्शन बनी रहनी चाहिए नहीं तो इंजन अधिक पेट्रोल की खपत करता है। इंजन ऑयल को नियमित बदलवाना चाहिए।
समय पर सर्विस करवाएं
टू व्हीलर की समय से सर्विस करवानी चाहिए। जिसमें एयर फिल्टर, इंजन ऑयल स्पार्क प्लग को जांच करें। इंजन ऑयल अधिक पुराना या गंदा होने से यह इंजन के पार्ट्स को नुकसान पहुंचाने लगाता है। इसका असर माइलेज पर पड़ता है।
How to Improve Bike Mileage
दो से अधिक सवारी न लेकर चलें
टू व्हीलर पर दो सवारी से अधिक बैठाकर नहीं चलानी चाहिए। अतिरिक्त भार देने पर इंजन और सस्पेंशन पर दबाव बनता है। अधिक भार देने से तेल की खपता बढ़ती है और बाइक के पार्ट्स खराब होने का खतरा बनता है।
जल्दी-जल्दी गियर न बदलें
बाइक तय स्पीड के अनुसार चलाएं। तेज गति में बार-बार ब्रेक लगाने, तेज गति में बार-बार गियर बदलने से बाइक पर अतिरिक्त दबाव बनता है, जिससे इसका सीधे तौर पर असर माइलेज पर पड़ता है। क्लिच को दबाकर बाइक नहीं चलानी चाहिए।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
8 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
11 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines