बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं कई बार परेशानी भी खड़ी कर देता है। पानी भर जाने से सड़कों पर ट्रैफिक रुक जाता है और गाड़ियां बीच रास्ते में फंस जाती हैं। खासकर कार मालिकों के लिए यह बड़ी मुश्किल बन जाती है, क्योंकि पानी गाड़ी के इंजन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तक को खराब कर सकता है। ऐसे में समझदारी यही है कि घबराने के बजाय सही कदम उठाए जाएं। जैसे…
इंजन स्टार्ट करने की गलती न करें
अक्सर लोग सबसे पहले कार को स्टार्ट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह बहुत बड़ा रिस्क है। पानी इंजन के सिलेंडर, फ्यूल सिस्टम या एग्जॉस्ट में चला गया हो सकता है। अगर आप कार स्टार्ट करेंगे तो इंजन हाइड्रोलॉक का शिकार हो सकता है और पूरी तरह खराब हो सकता है। बेहतर यही है कि कार को बंद ही रहने दें, बैटरी निकाल दें और किसी अच्छे मैकेनिक को बुलाकर जांच करवाएं।
कार के इंटरनल हिस्से को चेक करें
अगर पानी गाड़ी के अंदर तक चला गया है, तो एयरबैग, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को नुकसान हो सकता है। सबसे पहले कार का इंटीरियर देखें और गीले मैट, सीट कवर या एक्स्ट्रा सीट्स निकाल दें ताकि अंदर नमी न फैले। साथ ही, कार के अंदर की फोटो खींचना भी जरूरी है क्योंकि ये तस्वीरें इंश्योरेंस क्लेम में काम आएंगी।
ये भी पढ़ें- ट्रैफिक चालान पर मिल रही 50% की छूट! इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला
पानी निकालें और तुरंत सुखाएं
कार के अंदर पानी ज्यादा देर तक रहना सबसे खतरनाक है। इससे बदबू, फफूंदी और सीलन फैल जाती है। जितनी जल्दी हो सके बाल्टी, स्पॉन्ज या वैक्यूम की मदद से पानी निकालें। दरवाजे और खिड़कियां खोल दें ताकि हवा का आना-जाना हो सके। सीट और कारपेट को तौलियों से पोंछें और जरूरत पड़े तो फैन या डीह्यूमिडिफायर लगाएं ताकि नमी पूरी तरह निकल जाए।
इलेक्ट्रॉनिक्स से दूरी बनाए रखें
आजकल की कारें पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर निर्भर होती हैं। हल्की सी नमी भी वायरिंग, सेंसर या टचस्क्रीन डिस्प्ले को खराब कर सकती है। इसलिए जल्दबाजी में लाइट, एसी या म्यूजिक सिस्टम ऑन न करें। पहले किसी प्रोफेशनल से पूरी जाँच करवाएँ, तभी इलेक्ट्रिकल फीचर्स का इस्तेमाल करें।
मैकेनिक और इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क करें
जब शुरुआती कदम पूरे हो जाएं, तो कार को विशेषज्ञ मैकेनिक से चेक कराना सबसे जरूरी है। इंजन, ब्रेक, गियरबॉक्स और फ्यूल लाइन्स की जांच करवाई जाए ताकि पता चल सके कि कार रिपेयर होगी या पूरी तरह बदलनी पड़ेगी। इसी के साथ इंश्योरेंस कंपनी से तुरंत बात करें। क्लेम के लिए डॉक्यूमेंट, फोटो और रिपेयर का अनुमान बहुत मददगार साबित होंगे।
पुरानी कार खरीदने की है प्लानिंग? इन 4 बातों को न करें नजरअंदाज
बारिश और बाढ़ का असर गाड़ियों पर बेहद खतरनाक हो सकता है। अगर समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए तो एक भरोसेमंद कार भी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। इसलिए मानसून में सतर्क रहना जरूरी है। अगर कार पानी में फंस जाए तो इन आसान उपायों को अपनाकर आप न सिर्फ अपनी गाड़ी को बचा सकते हैं बल्कि भारी-भरकम खर्चे से भी बच सकते हैं।
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
4 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
21 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines