हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

ये 5 काम कर लो! पुरानी बाइक बिकेगी हाथों-हाथ, मिलेगी सही कीमत

Used bike selling Tips: अगर आप पुरानी बाइक को चलाकर बोर हो गये हैं और उसे सही दाम में बेचने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

Used bike selling Tips: अगर आप भी अपनी पुरानी बाइक (Used bike) को काफी समय से बेचने में लगे हुए हैं लेकिन अभी तक आपको उसकी सही कीमत नहीं मिल पा रही है तो आप  समझ जाएं कि कुछ तो गड़बड़ है। जिस तरह आप एक नई बाइक को अच्छे से चेक करके खरीदते हैं ठीक उसी तरह लोग पुरानी बाइक को भी अच्छे से जांच परख कर देखते हैं। अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें तो आपको पुरानी बाइक की भी सही वैल्यू मिल सकती है।

साफ-सुथरी हो आपकी बाइक

आपकी बाइक जितनी साफ़-सुथरी होगी उतना ही आप ग्राहक को इम्प्रेस कर पाएंगे। मॉडल नया हो या पुराना लेकिन गाड़ी की कंडीशन अगर बेहतर होगी तो उसको अच्छे दाम मिलेंगे। इसलिए किसी को अपनी गाड़ी दिखाने से पहले उसकी धुलाई करवा लें और अगर बॉडी पर कोई डेंट या स्क्रैच तो उसे ठीक करवा लें। ऐसा करने से बाइक चमक उठेगी।

मार्केंट वैल्यू चेक करें

अपनी बाइक की कीमत तय करने से पहले आपको इसकी करंट वैल्यू करनी होगी। आप चाहें तो मार्केट जा सकते हैं, इंटरनेट का सहारा ले सकते है या फिर डीलर से भी बात कर सकते हैं। मार्केट वैल्यू पता लगने के बाद आप अपनी बाइक की कीमत तय कर सकते हैं।

बहुत ज्यादा कीमत न रखें

अपनी पुरानी बाइक की बहुत ज्यादा न रखें, बाजार भाव के हिसाब से मूल्य निर्धारित करें। क्योंकि ज्यादा के चक्कर में कई बार आपको ग्राहक नहीं मिलते। इसलिए कीमत सही रखें।

पूरे पेपर्स तैयार रखें

बाइक बेचते समय आपको बाइक के सभी पेपर्स हमेशा साथ रखने होंगे, ताकि जरूरत पड़ने आप आप दिखा सकें। इतना ही नहीं आपको सर्विस रिकॉर्ड्स, टायर और बैटरी के वारंटी पेपर्स भी साथ रखने चाहिए। अगर आपके पास सभी पेपर्स पूरे होंगे तो वैल्यू अच्छी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: CNG या इलेक्ट्रिक कार, ज्यादा बेहतर कौन सी? जानें किसे खरीदना होगा किफायती

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें