BH Series Number Plate वाली गाड़ियों को आपने अक्सर देखा होगा। हालांकि BH नंबर वाली कारों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं होती। लेकिन रोड्स पर आपने DL, MH, RJ, HR, UP, UK से शुरू होने वाले नंबर प्लेट देखे होंगे। ये सभी नंबर प्लेट सीरीज भारत के अलग-अलग राज्यों के हैं। जिसे देख का आप आसानी से समझ जाते हैं कि गाड़ी किस राज्य से आई है। लेकिन BH नंबर प्लेट सीरीज किसी राज्य के लिए नहीं बल्कि ये एक खास नंबर प्लेट सीरीज है, जो देश के खास लोगों को ही मिलता है। एक बार इस नंबर प्लेट को बनवाने के बाद इसे फिर बनवाने की जरूरत नहीं पड़ती।
इस तरह के नंबर प्लेट उन लोगों को दिए जाते हैं जो सरकारी कर्मचारी हों या ऐसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हों जिसका चार से अधिक राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में उनका ऑफिस हो। BH सीरीज नंबर प्लेट पूरे भारत में गाड़ी ड्राइव करने की परमिशन देती है। आइये जानते हैं कैसे बनती है ये यह नंबर प्लेट, इसके फायदे और कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स की जरूरत इसमें पड़ती है।
कैसे करें BH नंबर प्लेट अप्लाई
- BH सीरीज नंबर प्लेट के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री के वाहन पोर्टल parivahan.gov.in/parivahan//node/1978 पर लॉगइन करें।
- ‘Vehicle Registration’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर के अपना राज्य चुनें और आईडी प्रूफ अपलोड करें।
- मेन्यू में जाकर ‘BHARAT SERIES’ को चुनें और गाड़ी से जुड़े सारे डिटेल्स फिल करें।
- इसके बाद एड्रेस प्रूफ डाक्यूमेंट अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
- RTO द्वारा दी गई जानकारियां वेरीफाई की जाएगी, जिसके बाद आपको नंबर जारी कर दिया जाएगा।
BH नंबर प्लेट के लिए इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- ऑफिसियल ID कार्ड
- फॉर्म 60
किन लोगों को मिलती है BH नंबर प्लेट और इसके फायदे
BH नंबर प्लेट, राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी, रक्षा कर्मी, प्रशासनिक सेवा कर्मचारी, बैंक कर्मचारी और चार राज्यों या फिर केंद्र शासित प्रदेशों के प्राइवेट फर्म में काम करने वाले लोगो को मिलती है। यह नंबर प्लेट पूरे भारत में गाड़ी चलाने की अनुमति देते हैं। इसके लिए दूसरे राज्य में शिफ्ट होने पर दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं पड़ती। BH नंबर प्लेट उन लोगों के लिए फायदेमंद होती है जिन लोगों को नौकरी के चलते एक शहर से दूसरे शहर शिफ्ट होना होता है। उन्हें दूसरे राज्य में जाने पर दोबारा गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना पड़ता। BH नंबर प्लेट ऑल इंडिया वैलिड होती है।
यह भी पढ़ें: Car sales in February: कार कंपनियों के लिए कैसा रहा फरवरी का महीना, किसने बेची कितनी गाड़ियां? जानिये
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
11 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
12 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
16 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
18 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines