हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? जानें वजह और इसे ठीक करने का तरीका

अगर आपकी बाइक की चेन से खटखट या घर्र-घर्र की आवाज आ रही है, तो इसे मामूली परेशानी समझकर नजरअंदाज न करें. जानिए चेन से आवाज आने की वजह क्या है और इस परेशानी से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए.

विज्ञापन
बाइक की चेन से अजीब आवाज को इग्नोर करना सही नहीं है. (Image Credit-AI)

अगर बाइक चलाते समय चेन से खटखट या घर्र-घर्र की आवाज आ रही है, तो इसे छोटी-मोटी परेशानी समझकर नजरअंदाज न करें. कई बार चेन में धूल-मिट्टी जमा होने या लुब्रिकेशन की कमी के कारण ऐसा होता है, लेकिन चेन का ढीला होना या स्प्रोकेट का घिस जाना भी इसी वजह से हो सकता है. समयरहते ध्यान नहीं दिया गया, तो बाइक के दूसरे हिस्सों को भी नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आवाज आने की वजह पहचानकर सही समय पर चेन की जांच और रखरखाव किया जाए.

बाइक की चेन से आवाज आने की क्या है वजह?

बाइक की चेन इंजन से मिलने वाली पावर को पिछले पहिये तक पहुंचाने का कम करती है. ऐसे में इसका सही हालत में रहना जरूरी है. चेन से आवाज आने की कई वजह हो सकती हैं. इसमें चेन का सूखा होना, उस पर धूल-मिट्टी जमना, टेंशन का सही न होना और  चेन या स्प्रोकेट का ज्यादा घिस जाना शामिल है. अगर बाइक चलाते समय लगातार आवाज आ रही है, तो इसकी वजह का पता लगाना जरूरी है.

चेन गंदी या सूखी होने पर क्या करें?

बाइक की चेन सड़क की धूल, मिट्टी और दूसरी गंदगी के संपर्क में रहती है. धीरे-धीरे इस पर गंदगी और पुराना लुब्रिकेंट जमा होने लगता है. वहीं, लुब्रिकेशन कम होने पर चेन और दूसरे हिस्सों के बीच घर्षण बढ़ सकता है, जिससे आवाज आने लगती है.

विज्ञापन

ऐसे में चेन की जांच करें. अगर उस पर गंदगी या जंग दिखाई दे रही है, तो उसे सही तरीके से साफ करें और बाइक निर्माता के निर्देशों के मुताबिक चेन लुब्रिकेंट लगाएं. सफाई करते समय इंजन बंद रखें और चलती चेन के पास हाथ बिल्कुल न ले जाएं. इससे चोट लगने का खतरा हो सकता है.

चेन की टेंशन और स्प्रोकेट भी जरूर जांचें

चेन से खटखट की आवाज आने की एक वजह उसका ढीला या जरूरत से ज्यादा टाइट होना भी है. अगर चेन ज्यादा ढीली है, तो बाइक चलाते समय उसमें झटके लग सकते हैं या वह आसपास के हिस्सों से टकरा सकती है. वहीं, जरूरत से ज्यादा टाइट चेन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इससे चेन, स्प्रोकेट और उनसे जुड़े दूसरे हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है.

विज्ञापन

इसलिए चेन का ढीलापन बाइक के मैनुअल में बताए गए मानकों के मुताबिक रखें. साथ ही स्प्रोकेट के दांतों पर भी ध्यान दें. अगर दांत नुकीले, मुड़े हुए या असमान तरीके से घिस दिखाी दे ते हैं, तो मैकेनिक से जांच करवाएं. कई मामलों में चेन और स्प्रोकेट को एक साथ बदलना पड़ सकता है.

सफाई के बाद भी आवाज आए तो क्या करें?

अगर चेन साफ करने और लुब्रिकेंट लगाने के बाद भी आवाज बंंद नहीं हो रही है, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. लगातार तेज खटखट की आवाज, चेन में जंग, टूटे या जाम लिंक और बाइक चलाते समय झटक महसूस होना किसी खराबी का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

ऐसी स्थिति में बाइक को सुरक्षित जगह पर रोकें और मैकेनिक से उसकी जांच करवाएं. अगर चेन क्षतिग्रस्त है या अपनी जगह से उतरने का खतरा है, तो बाइक चलाते रहना जोखिम भरा हो सकता है. ध्यान रखें कि सिर्फ आवाज बंद करने के लिए चेन को जरूरत से ज्यादा टाइट करना सही तरीका नहीं है.

बाइक की चेन लंबे समय तक चलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • चेन की नियमित सफाई करें.
  • सही लुब्रिकेंट लगाएं.
  • चेन का ढीलापन कंपनी के मैनुअल में दिए गए मानकों के अनुसार रखें.
  • दांतों में असामान्य घिसावट दिखने पर मैकेनिक से जांच करवाएं.
  • चेन से लगातार आवाज आने, झटके महसूस होने या किसी तरह की खराबी दिखने पर समय रहते जांच करवाएं.

ये भी पढ़ें- बाइक में Torque और BHP का क्या मतलब? शहर, हाईवे और स्पोर्ट राइडिंग के लिए कौन सा ज्यादा जरूरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola