Bike Care Tips: बाइक या स्कूटर चलाते समय अगर हॉर्न की आवाज़ सही नहीं आये या स्टार्ट करने में दिक्कत लगे तो फिर आपको समझ जाना चाहिए कि गड़बड़ बैटरी में है। वैसे आजकल वाहनों में मेंटेनेंस फ्री बैटरी आने लगी हैं, लेकिन कई बार इनकी भी जांच करना जरूरी होता है। अक्सर बैटरी में डिस्चार्ज की प्रॉब्लम देखने को मिलती है। अब इसके पीछे कई कारण भी होते हैं। अगर आपको भी कुछ ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप आसानी से बैटरी का रख रखाव कर सकतें हैं।
बैटरी टर्मिनल को रेगुलर चेक करें:
महीने में दो बार बैटरी और टर्मिनल की जांच जरूर करें क्योंकि बैटरी टर्मिनल के आस-पास एसिड जमा हो जाता है जिसकी वजह से बैटरी खराब होने लगती है। अगर बैटरी मेंटेनेंस फ्री नहीं है और उसमें बैटरी वाटर का इस्तेमाल किये जाता है।
टर्मिनल पर न करें ग्रीस का इस्तेमाल
बैटरी टर्मिनल पर गलती से भी ग्रीस का इस्तेमाल न करें ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। टर्मिनल पर ग्रीस लगाने से बैटरी खराब हो सकती है। इसलिए ग्रीस की जगह पेट्रोलियम जैली या फिर वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैटरी टर्मिनल जितना साफ़ होंगे उतनी ही बैटरी की भी लाइफ लंबी होगी।
मेंटेनेंस फ्री बैटरी का करें इस्तेमाल
इस समय मेंटेनेंस फ्री बैटरी काफी तेजी से पॉपुलर हो रही हैं, बस एक बार इन्हें लगा लो और सालों-साल इनकी केयर करने की जरूरत नहीं पड़ती। ये बैटरी 48 महीने की वारंटी के साथ आती हैं। खास बात ये है कि इनकी परफॉरमेंस भी बढ़िया रहती है।
खराब बैटरी पहले ही देती है इशारा
बाइक चलाते समय अगर हेडलाइट की रोशिनी कम होने लगे या हॉर्न की आवाज ठीक से न आये तो समझ जायें कि बैटरी कमजोर पड़ने लगी है। इसके अलावा बैटरी टर्मिनल के आस-पास सफेद निशान मिले तो भी यह इस बात का संकेत है कि बैटरी खराब हो रही है। ऐसे में बैटरी को तुरंत चेंज करा दें।
ऐसे बढ़ेगी बैटरी की लाइफ
अगर आपकी बाइक लंबे समय तक खड़ी रहती है आगे चलकर बैटरी के खराब होने की संभावना बढ़ जाएगी। ऐसे में हर दूसरे दिन बाइक/स्कूटर को कुछ देर स्टार्ट करके छोड़ दें या फिर आस-पास एक राउंड लगा सकते हैं।इससे बैटरी चार्ज हो जाएगी। ऐसा करने से बैटरी की लाइफ बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें: 26km की माइलेज, 60% बुकिंग्स, नई Maruti Swift के इस वेरिएंट की है सबसे ज्यादा डिमांड
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines