हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गर्मी में भी होगा ठंडी का अहसास, जान लें, Car AC सर्विस करवाने के यह आसान उपाय

विज्ञापन
कार एसी सर्विस जरूर करवाएं

Car AC Maintenance Tips: देशभर में गर्मी ने दस्तक दे दी है। दोपहर के समय बिना Car AC चालू कर सफर करना मुश्किल हो गया है। AC चालू करने से पहले उसकी सर्विस करवानी भी जरूरी है। जिससे उसकी कूलिंग बनी रहे और कार का केबिन तपती गर्मी में भी ठंडा रहेगा। इसके लिए आपको AC मेंटेनेंस के कुछ आसान उपाय पता होने चाहिए।

फिल्टर साफ करना जरूरी

Car AC में एक फिल्टर लग होता है। यह फिल्टर कार केबिन के अंदर लगा होता है। मैकेनिक की सलाह पर इस फिल्टर को साफ करवा लेना चाहिए। जरूरत हो तो इसे बदलवा लेना चाहिए। फिल्टर को चेंज करना बेहद आसान और कम समय का काम है।

AC की सर्विस जरूरी

Car AC की सर्विस बेहद जरूरी है। जिस तरह हम नियमित अपनी कार की सर्विस करवाते हैं। इसी तरह कार एसी की भी सर्विस करवाएं। सर्विस में एसी लीक, रेफ्रिजरेंट लेवल, ब्लॉकेज, उसके बेल्टों की जांच, बाहर की जाली की धुलाई आदि काम होता है।

शुरूआत में धीरे पर रखें

कार एक्सपर्ट कहते हैं कि AC को स्टार्ट करते हुए एकदम उसे हाई स्पीड पर नहीं करना चाहिए। पहले कम स्पीड में कार के शीशे कुछ खोल कर रखें। फिर जब गर्म हवा बाहर निकल जाए तो शीशे बंद कर धीरे-धीरे स्पीड तेज कर सकते हैं। कई कारों में एसी के तापमान कंट्रोल करने का ऑप्शन रहता है। ऐसे एसी को सर्दी हो या गर्मी कुछ दिन के भीतर जरूर चलाएं। जिससे इसमें ऑयल घूमता रहे और इसके कल-पुर्जे दुरुस्त रखें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें