Check and Pay Online Traffic Challan: सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है. नियम तोड़ने पर चालान तुरंत कट जाता है और कई बार वाहन मालिक को इसकी जानकारी तक नहीं मिलती. पहले चालान चेक करने के लिए लोगों को ट्रैफिक ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे या फिर घर पर चालान की कॉपी आने का इंतजार करना पड़ता था.
टेक्नोलॉजी से मिली सुविधा
अब सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को आसान बना दिया है. डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप्स के जरिए वाहन मालिक घर बैठे अपने चालान की पूरी जानकारी ले सकते हैं. यानी अब आपको ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, बस ऑनलाइन कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
ई-चालान पोर्टल से करें चेक
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी गाड़ी पर कितने चालान कट चुके हैं, तो इसके लिए ई-चालान पोर्टल सबसे आसान तरीका है. इसके लिए आपको echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. यहां ‘चालान चेक’ का ऑप्शन मिलेगा.
अब बस अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें, कैप्चा कोड भरें और Get Detail पर क्लिक करें. इसके बाद आपके वाहन से जुड़े सारे चालान सामने आ जाएंगे- कितने पैसे का चालान है, किस दिन और किस वजह से कटा है, सबकुछ साफ दिखाई देगा.
ऑनलाइन पेमेंट का भी ऑप्शन
ई-चालान पोर्टल पर न सिर्फ आप अपने चालान की डिटेल देख सकते हैं, बल्कि वहीं से सीधे ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं. इसके लिए गाड़ी का नंबर डालने और डिटेल देखने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. इसे दर्ज करते ही सभी चालानों की लिस्ट खुल जाएगी.
हर चालान के सामने Pay Now का बटन दिखेगा. बस उस पर क्लिक करें और डिजिटल पेमेंट कर दें. इस तरह आप बिना ट्रैफिक पुलिस ऑफिस जाए आसानी से चालान भर सकते हैं. इस तरह अब गाड़ी मालिकों के लिए चालान चेक करना और पेमेंट करना बेहद आसान हो गया है.
ये भी पढ़ें- टायर में सही प्रेशर से बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस देगी गाड़ी, गलती करना पड़ सकता है भारी
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 hr agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
6 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
10 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
12 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines