How to Buy Best helmet: असली ISI मार्क हेलमेट के साथ बाजार में सस्ते और नकली हेलमेट में खूब बिक रहे हैं। एक नकली हेलमेट आपको 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की कीमत में आसानी से मिल जायेंगे। लेकिन ये हेलमेट आपको ना तो सेफ्टी देंगे और ना ही आपकी आंखों को ध्यान रखेंगे। जबकि एक असली हेलमेट आपके सिर्फ से लेकर चेहरे और आंखों का भी ध्यान रखते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि एक असली हेलमेट खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें।
ISI मार्क हेलमेट ही खरीदें
इस समय बाजार में ऐसे भी नकली हेलमेट आपको मिल जाएंगे, जिनकी कीमत 100 रुपये लेकर 600 रुपये तक जाती है। इस बारे में स्टीलबर्ड हेलमेट के MD राजीव कपूर बताते हैं कि कोई भी असली हेलमेट इतने का दाम में नहीं बन सकता। लेकिन 1000 की कीमत में आपको एक असली ISI मार्क हेलमेट मिल जायेगा।
कुछ अच्छे और भरोसेमंद हेलमेट ब्रांड्स
- Steelbird
- Vega
- Studds
- Royal Enfield
- LS2
यह भी पढ़ें: नया
हेलमेट लेते समय साइज पर ध्यान देने जरूरी है। अपने सिर के हिसाब से साइज़ का चुना करें। हेलमेट बहुत ज्यादा छोटा या बहुत ज्याद बड़ा ना हो, वरना राइड के दौरान आपको दिक्कत हो सकती है। अगर आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं है तो आप एक हजार रुपये तक का हेलमेट ले सकते हैं। इसके अलावा अगर थोड़ा बजट और बढ़ा लिया जाये तो 2000-3000 रुपये तक की कीमत में आपको काफी ऑप्शन मिल सकते हैं। हेलमेट वही लेना जिसका इंटीरियर आसानी से धोया जा सके।
वाइजर पर ध्यान दें
लोकल/ सब-स्टैण्डर्ड में वाइजर बहुत ही खराब क्वालिटी के साथ आते हैं, ये इतने खराब होते हैं कि। अगर एक्सीडेंट हुआ तो ये वाइजर टूट कर आपके चेहरे और आंखों में गुस सकते हैं और नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा सूरज की रोशिनी नकली वाइजर में प्रवेश करके आंखों के रेटिना पर पूरा प्रभाव डालती है को गहरा नुकसान पहुंचा सकती हैं क्योंकि इनमें UV प्रोटेक्शन नहीं होता। इसके अलावा हेलमेट लेते समय उसके थर्मल की क्वालिटी भी चेक करें।
सड़क दुर्घटना पर लगेगी लगाम
भारत सरकार ने भी देश में नकली हेलमेट बेचने बालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं । देश में सिर्फ ISI रजिस्ट्रेशन वाले हेलमेट को ही बेचने की अनुमति है। रोड साइड और लोकल शॉप्स पर अभी भी बिना BIS / ISI सर्टिफिकेट के ही लोग खराब क्वालिटी के हेलमेट बेच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नया स्कूटर हो जाएगा पुराना! अगर सर्विस से लेकर खराब पार्ट्स को किया नजरअंदाज
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines