Emergency Car Driving Tips: कार चलाना जितना आसान लगता है, उतना ही जिम्मेदारी भरा भी होता है. खासकर तब, जब अचानक कोई ऐसी समस्या आ जाए जिसकी आपने उम्मीद भी न की हो. ब्रेक फेल होना उन्हीं खतरनाक स्थितियों में से एक है, जो पल भर में हादसे में बदल सकती है. लेकिन अगर आप सही समय पर सही कदम उठाते हैं, तो बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकता है. इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए.
सबसे पहले घबराएं नहीं
अगर आपको लगे कि कार के ब्रेक काम नहीं कर रहे हैं, तो सबसे पहले खुद को शांत रखें. घबराने से आप सही फैसला नहीं ले पाएंगे. स्टीयरिंग को मजबूती से पकड़ें और गाड़ी को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें, ताकि वह किसी से टकराए नहीं.
बार-बार ब्रेक पैडल दबाएं
इसके बाद तुरंत ब्रेक पैडल को बार-बार दबाने की कोशिश करें. कई बार ब्रेक सिस्टम में हल्की गड़बड़ी होती है, जो बार-बार दबाने से ठीक हो सकती है. इससे ब्रेक फिर से काम करने लगते हैं और गाड़ी की स्पीड कम हो सकती है.
इंजन ब्रेकिंग का इस्तेमाल करें
अगर ब्रेक पैडल काम नहीं करता, तो गाड़ी की स्पीड कम करने के लिए गियर डाउन करें. यानी गाड़ी को धीरे-धीरे लोअर गियर में लाएं. इससे इंजन पर दबाव बढ़ता है और गाड़ी अपने आप धीमी होने लगती है.
हैंड ब्रेक का सही इस्तेमाल करें
जब गाड़ी की रफ्तार थोड़ी कम हो जाए, तब आप हैंड ब्रेक का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि इसे धीरे-धीरे लगाएं. अचानक जोर से हैंड ब्रेक लगाने से गाड़ी फिसल सकती है या कंट्रोल से बाहर जा सकती है.
गाड़ी को सुरक्षित जगह की ओर मोड़ें
कोशिश करें कि गाड़ी को सड़क के किनारे या किसी सुरक्षित जगह की ओर ले जाएं. अगर आसपास खाली जगह, मिट्टी वाला रास्ता या हल्की चढ़ाई मिल जाए, तो वहां गाड़ी मोड़ दें. इससे गाड़ी अपने आप धीरे-धीरे रुकने लगती है.
ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है धैर्य बनाए रखना और समझदारी से काम लेना. जल्दबाजी या घबराहट से स्थिति और बिगड़ सकती है. सही फैसले लेकर आप खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- अचानक कम हो गई इलेक्ट्रिक कार की रेंज? कहीं बैटरी तो नहीं दे रही जवाब! जानें इसे कब बदलें, कैसे पहचानें खराबी
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
4 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
21 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines