How to buy used cars: भारत में नई कारों के साथ-साथ पुरानी कारों का बाजार भी काफी बड़ा हो रहा है। पहले की तुलना में अब ग्राहकों के पास काफी अच्छे ऑप्शन आ गये हैं। अगर आप किसी अच्छी जगह से पुरानी कार खरीदने जाते हैं तो आपके ठगी का शिकार होने की चांस काफी कम हो सकते हैं लेकिन अगर आप किसी लोकल जगह से पुरानी कार खरीदते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है। कार डीलर आपको तगड़ा चूना लगा सकते हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। और आप कार पर बेस्ट डील पा सकते हैं।
कार के सभी पेपर्स चेक करें
जिस कार को खरीदने जा रहे हैं, सबसे पहले उसे सभी पेपर्स ठीक प्रकार से देख लें। गाड़ी की RC, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस पेपर्स को ठीक से चेक करें। इसके अलावा पिछले 2-3 साल में नो क्लेम बोनस ट्रैक करें।ध्यान रहे सभी पेपर्स ओरिजिनल ही देखें, फोटो कॉपी, या मोबाइल में पेपर्स न देखें, यह धोखा हो सकता है।
गाड़ी स्टार्ट करें और चलाकर देखें
गाड़ी स्टार्ट करें, उसके बाद बोनट पर हाथ रखें और टेम्प्रेचर चेक करें। अगर कार का टेम्प्रेचर नॉर्मल हैं तो कोई बात नहीं। अगर यह बहुत ज्यादा है तो ऐसी कार की ड्राइव न लें और डील न करें। यह भी देख लें कि वाइब्रेशन की दिक्कत तो नही है। इसके अलावा गाड़ी की टेस्ट ड्राइव जरूर लें, और आराम से ध्यान से चलायें। ड्राइव के दौरान यह चेक करें कि इंजन से कोई आवाज़ तो नहीं आ रही, सस्पेंशन, क्लच, ब्रेक और गियर शिफ्टिंग को चेक करें।
बॉडी पेंट को ध्यान से चेक करें
अक्सर देखने में आता है कि डीलर पुरानी कार को नया पेंट करके बेच देते हैं। इसलिए कार को ध्यान से चेक करें.. यदि पेंट में असमानता दिखाई दे तो ऐसी डील फाइनल न करें।
स्टीयरिंग व्हील चेक करें
गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील को भी ध्यान से चेक करें, अगर इसमें वाइब्रेशन की शिकायत या एक तरफ ज्यादा भागने लगे तो समझ जाना कि गाड़ी ठीक नहीं है। ऐसी डील न करें।
धुएं को चेक करें
गाड़ी के साइलेंसर के निकलने वाले धुएं के रंग पर ध्यान दें। यदि धुएं का रंग नीला, काला है तो यह इस बात का संकेत है कि इंजन में कोई खराबी है। इसके अलावा इंजन में ऑयल लीकेज की समस्या भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 125cc इंजन और Fighter नाम से आएगी बजाज की CNG बाइक, आधा रह जाएगा पेट्रोल का खर्च
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
52 mins agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
4 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines