HSRP: सरकार ने बाइक, स्कूटर कार के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को अनिवार्य कर दिया है. जिसे 31 मार्च तक लगवाना जरूरी है। इस तारीख के बाद गाड़ी पर HSRP नहीं लगाई तो इसे ट्रैफिक नियम का उल्लंघन माना जाएगा। इतना ही नहीं ट्रैफिक पुलिस आपको रोक कर चालान कर सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए निर्धारित समय सीमा से पहले यह रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (HSRP) लगवाना आवश्यक है। अगर आपको भी अपनी गाड़ी के लिए HSRP के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका बता रहे हैं।
क्या होती है HSRP?
आइये जानते हैं आखिर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) क्या होती है? यह एक पूरी तरह से एल्युमिनियम से बनाई गई प्लेट है। इस प्लेट पर फेस्ट साइड पर ऊपर कोने पर क्रोमियम बेस्ड एक होलोग्राम लगा हुआ होता है, जिसमें गाड़ी की सभी जानकारी दी गई होती है। इसके साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए यूनिक लेजर कोड भी दिया होता है, जो हर वाहन के लिए अलग-अलग होता है। कोड को आसानी से हटाया नहीं जा सकता है। इसे नए के साथ पुराने वाहनों पर भी लगाना जरूरी है।
इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको सरकार के अधिकृत पंजीकरण पोर्टल Bookmyhsrp.com पर जाना है। यहां ‘हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट विद कलर स्टीकर’ ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसमें आपको बुकिंग डिटेल- वाहन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, पता, संपर्क नंबर की जानकारी भरनी होगी। वहीं अगर आपकी गाड़ी पर्सनल उपयोग के लिए है तो आपको ‘नॉन-ट्रांसपोर्ट’ विकल्प चुनना है। इसके बाद आपको फॉर्म को सब्मिट करना होगा। इसके बाद आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक यूजरनेम और पासवर्ड मिल जाएगा।
ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन
जब आपको यूजरनेम और पासवर्ड मिल जाए तो इसके बाद आपको वेबसाइट पर लॉग-इन करना है। यहां आप नंबर प्लेट के लिए भुगतान कर सकते हैं। इसकी आपको स्लिप भी मिलेगी। उसके बाद 3 से 4 दिन बाद आपकी HSRP बन जाएगी। जब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तैयार हो जाएगा, तो आपके मोबाइल नंबर इसकी सूचना मिल जाएगी।इस नंबर प्लेट के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में दस्तावेजों के साथ ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। बस इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से HSRP बनवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: FASTag New Rules: जान लीजिये फास्टैग के ये 3 नए नियम, वरना लगेगा डबल जुर्माना
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
8 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
12 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
16 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines