हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च? जानें रिप्लेसमेंट कॉस्ट

EV खरीदने से पहले सबसे बड़ा सवाल अक्सर इसकी बैटरी को लेकर होता है. अगर कुछ साल बाद बैटरी खराब हो जाए तो उसे बदलवाने में कितना खर्च आएगा? आइए इसे उदाहरण से समझते हैं.

विज्ञापन
EV खरीदते समय लोग बैटरी रिप्लेसमेंट के संभावित खर्च को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित रहते हैं. (Image Credit-Tata EV)

EV खरीदते समय लोग अक्सर इसकी रेंज, चार्जिंग टाइम और पेट्रोल-डीजल कार के मुकाबले रनिंग कॉस्ट की बात करते हैं. लेकिन एक सवाल ऐसा भी है जो कई खरीदारों के मन में रहता है- अगर कुछ साल बाद इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खराब हो गई तो उसे बदलवाने में कितना पैसा खर्च होगा? आखिर EV की सबसे महंगी चीज उसकी बैटरी ही होती है. इसे उदाहरण से समझते हैं. अगर आपके पास Tata Nexon EV है या आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह सवाल और भी जरूरी हो जाता है. Nexon EV की बैटरी खराब होने पर कितना खर्च आएगा, यह उसके बैटरी पैक और गाड़ी के मॉडल पर निर्भर करता है. हालांकि, यहां सबसे पहले वारंटी को समझना जरूरी है.

Tata Nexon EV में कितने बैटरी पैक मिलते हैं?

Tata Nexon EV अलग-अलग समय पर अलग बैटरी पैक के साथ बाजार में आई है. टाटा के मौजूदा पोर्टफोलियो में Nexon.ev 45 kWh बैटरी पैक के साथ आती है. कंपनी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इसमें 45 kWh हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है और इसकी MIDC Part 1+Part 2 सर्टिफाइड रेंज 489 किलोमीटर तक है.

बैटरी बदलने में कितना खर्च आ सकता है?

अगर वारंटी खत्म होने के बाद पूरी बैटरी बदलवाने की जरूरत पड़ती है, तो बाजार में उपलब्ध अलग-अलग अनुमानों के मुताबिक Tata Nexon EV की बैटरी रिप्लेसमेंस कॉस्ट करीब 3.5 लाख से 9 लाख तक हो सकती है. इसमें बैटरी की क्षमता और इस्तेमाल किए गए मॉडल के हिसाब से बड़ा अंतर हो सकता है. 

विज्ञापन
  • 30.2/30 kWh वाले पुराने Nexon EV मॉडल के लिए अनुमानित खर्च करीब 3.5 लाख से 4.5 लाख रुपये
  • 40.5 kWh बैटरी वाले मॉडल के लिए करीब 5.5 लाख से 8 लाख रुपये
  • 45 kWh मॉडल के लिए करीब 7 लाख से 9 लाख तक जा सकता है.

यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है. Tata Motors ने Nexon EV की पूरी बैटरी बदलने की कोई सार्वजनिक आधिकारिक प्राइस लिस्ट जारी नहीं की है. इसलिए ऊपर दिए गए आंकड़े अनुमान हैं, इन्हें कंपनी की फिक्स रिप्लेसमेंट कीमत नहीं माना जाना चाहिए.

अगर आपके पास पुरानी Nexon EV है तो क्या होगा?

अगर आपके पास पुरानी Nexon EV है, तो आपके वाहन में 30.2 kWh या 40.5 kWh जैसे पुराने बैटरी पैक में से कोई एक हो सकता है. Tata ने पहले Nexon EV Prime में 30.2 kWh और Nexon EV Max में 40.5 kWh बैटरी पैक दिए थे. कंपनी ने इन बैटरी और मोटर पर 8 साल या 1.60 लाख किलोमीटर की वारंटी दी थी.

विज्ञापन

इसका मतलब यह है कि अगर बैटरी वारंटी की अवधि और किलोमीटर की सीमा के अंदर खराब होती है और मामला वारंटी की शर्तों के तहत आता है, तो ग्राहक को पूरी बैटरी का लाखों रुपये का खर्च खुद नहीं उठाना पड़ेगा.

Nexon EV 45 kWh वालों के लिए बड़ी राहत

Nexon EV 45 kWh के मामले में तस्वीर थोड़ी अलग है. Tata Motors ने जुलाई 2025 में इस मॉडल के लिए Lifetime HV Battery Warranty की घोषणा की थी. कंपनी के मुताबिक यह सुविधा पहले रजिस्ट्रेशन वाले निजी ग्राहकों के लिए है और लाइफटाइम का मतलब वाहन के पहले रजिस्ट्रेशन की तारीख से 15 साल है. इस अवधि में कंपनी ने अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी का प्रावधान किया है, हालांकि इसके लिए कंपनी की शर्तें लागू होती हैं.

विज्ञापन

यानी अगर आपके पास Nexon EV 45 kWh है और आप पहले मालिक हैं, तो बैटरी बदलने के लाखों रुपये के संभावित खर्च को लेकर उतनी चिंता नहीं करनी पड़ेगी, जितनी सामान्य तौर पर पुरानी EV की बैटरी को लेकर होती है.

पूरी बैटरी खराब होना जरूरी नहीं

बैटरी में किसी तरह की समस्या आने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि पूरा बैटरी पैक बदलन पड़ेगा. बैटरी पैक के अंदर कई सेल और मॉड्यूल होते हैं. खराबी की स्थिति में सर्विस सेंटर जांच के बाद यह तय करता है कि समस्या किस हिस्से में है और क्या उसे रिपेयर या संबंधित पार्ट को बदलकर ठीक किया जा सकता है.

विज्ञापन

इसी वजह से हर बैटरी समस्या के लिए 7-9 लाख जैसी रकम खर्च होगी, यह मान लेना सही नहीं है. असल खर्च खराबी की वजह, बैटरी पैक की स्थिति और सर्विस सेंटर की जांच पर निर्भर करेगा.

Nexon EV की कीमत कितनी है?

अगर आप बैटरी रिप्लेसमेंट के डर से Nexon EV खरीदने को लेकर असमंजस में हैं, तो इसकी मौजूदा कीमत भी जान लीजिए. Tata की आधिकारिक वेबसाइट पर Nexon.ev की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये दिखाई गई है. वहीं 45 kWh वाले मौजूदा वेरिएंट की कीमत शहर और वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकती है. Tata की स्पेसिफिकेशन पेज पर 45 kWh मॉडल की कीमत मुंबई में 14.34 लाख रुपये से दिखाई गई है.

विज्ञापन

EV खरीदते समय बैटरी वारंटी जरूर देखें

EV खरीदते समय केवल गाड़ी की कीमत और रेंज देखना काफी नहीं है. बैटरी की वांरटी कितने साल या कितने किलोमीटर की है, ये भी जरूर चेक करना चाहिए.खासकर अगर आप पुरानी EV खरीद रहे हैं, तो बैटरी की बची हुई वारंटी और वाहन के पहले मालिक की जानकारी महत्वपूर्ण हो जाती है. Nexon EV के मामले में भी अलग-अलग बैटरी पैक और मॉडल के हिसाब से वारंटी अलग हो सकती है.

तो क्या बैटरी खराब होने का डर होना चाहिए?

EV की बैटरी मंहगी जरूर होती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कुछ साल बाद ह EV मालिक को लाखों रुपये खर्च करके बैटरी बदलवान ही पडे़गी. Nexon EV के पुराने मॉडल पर 8 साल/1.60 लाख किलोमीटर तक की बैटरी वारंटी रही है, जबकि मौजूदा Nexon EV 45 kWh के पहले मालिकों को 15 साल तक की Lifetime HV Battery Warranty का फायदा मिलता है. इसलिए EV खरीदने से पहले बैटरी की वारंटी और उसकी शर्तों को समझना ज्यादा जरूरी है.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- EV खरीदने से पहले ऐसे चेक करें आपके शहर में चार्जिंग स्टेशन हैं या नहीं, Google Maps आएगा काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- Tata EV

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola