अगर आप रोज बाइक या स्कूटर से साफ करते हैं तो रास्ते में होने वाली किसी घटान की रिकॉर्डिंग काफी काम आ सकती है. सड़क पर तेज रफ्तार, गलत तरीके से ओवरटेक करना या अचानक होने वाली टक्कर जैसी घटनाओं के बीच बाइक पर डैशकैम आपकी राइड रिकॉर्ड कर सकता है. यही वजह है कि कारों के बाद अब टू-व्हीलर्स पर बी डैशकैम और एक्शन कैमरा लगाने का चलन बढ़ रहा है. हालांकि बाइक पर इसे लगवाने से पहले ये जानना जरूरी है कि इसके लिए कितना खर्च करना होगा और आपक लिए बजट में कौन-सा ऑप्शन सही रहेगा.
बाइक पर डैशकैम लगवाने का खर्च कितना?
भारत में बाइक पर डैशकैम लगवाने का खर्च करीब 4,000 रुपये से शुरू होकर 45,000 रुपये या उससे ज्यादा तक जा सकता है. कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आप सिर्फ आगे की रिकर्डिंग वाला सिंगल कैमरा ले रहे हैं या आगे और पीछे दोनों तरफ रिकॉर्डिंग करने वाला डुअल कैमरा सिस्टम इसके अलावा लोकल शॉप से इस्टॉलेशन कराने पर करीब 500 से 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त चार्ज लग सकता है.
बजट कैमरा सेटअप में कितना होगा खर्च?
अगर आपका बजट कम है और आपको सिर्फ बाइक के आगे की सड़क रिकॉर्ड करनी है, तो सिंगल कैमरा वाला सेटअप लिया जा सकता है. इस तरह के डैशकैम की कीमत करीब 3,500 से 6,000 रुपये के बीच रहती है. इन्हें आमतौर पर हैंडलबार या हेलमेट पर माउंट किया जाता है. Qubo Smart Bike Cam Pro और Kentfaith 2K Moto Cam इस कैटेगरी के विकल्प हैं.
बजट कैमरे में मिलते हैं ये फीचर्स
सिंगल कैमरा वाले मॉडल में आमतौर पर 2K या 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है. इनमें Wi-Fi कनेक्टिविटी, इन-बिल्ट बैटरी या USB पावर जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं. अगर आपका मकसद रोजाना की राइड रिकॉर्ड करना है और ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो इस तरह का सेटअप आपके लिए पर्याप्त हो सकता है.
7,500 से 15 हजार रुपये में डुअल कैमरा
अगर आप बाइक के आगे के साथ पीछे की सड़क भी रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो डुअल-चैनल डैशकैम बेहतर विकल्प हो सकता है. इस कैटेगरी में करीब 7,500 से 15,000 रुपये खर्च आता है. Aoocci R1 2K Dual, Tuwin Ride 5 और VSYSTO Cam जैसे मॉडल इस सेगमेंट में आते हैं.
बाइक की बैटरी से चलेगा कैमरा
डुअल कैमरा सिस्टम को बाइक की बैटरी से ACC हार्डवायरिंग के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है. इसका फायदा यह है कि बाइक की चाबी ऑन करते ही कैमरा रिकॉर्डिंग शुरू कर देता है. आगे और पीछे दोनों तरफ कैमरा होने की वजह से राइड के दौरान ज्यादा एरिया रिकॉर्ड हो जाता है.
डुअल कैमरे में मिलते हैं ये फीचर्स
मिड-रेंज डैशकैम में आगे 2K और पीछे 1080p रिकॉर्डिंग जैसे विकल्प मिल सकते हैं. इसके अलावा IP67 वॉटरप्रूफिंग, लूप रिकॉर्डिंग, GPS ट्रैकिंग और G-Sensor जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं. G-Sensor दुर्घटना जैसी स्थिति में वीडियो को लॉक करने में मदद करता है, जिससे वह सामान्य लूप रिकॉर्डिंग में आसानी से ओवरराइट न हो.
30 हजार से ऊपर प्रीमियम सेटअप
अगर बजट की कोई बड़ी परेशानी नहीं है और आप कैमरे के साथ डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स भी चाहते हैं, तो प्रीमियम सिस्टम का विकल्प मौजूद है. इनकी कीमत करीब 30,000 रुपये से शुरू होकर 45,000 रुपये या उससे ज्यादा जा सकती है. Chigee XR-2 Smart Dash Cam, Innovv K7 और Vantrue F1 इस कैटेगरी के विकल्प हैं.
डिस्प्ले के साथ मिलते हैं स्मार्ट फीचर्स
प्रीमियम सिस्टम में आगे और पीछे के कैमरों के साथ हैंडलबार पर टचस्क्रीन डिस्प्ले भी मिल सकता है. कुछ सिस्टम में Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट दिया जाता है, जिससे स्क्रीन पर नेविगेशन देखा जा सकता है. इसके अलावा 4K/2K रिकॉर्डिंग, EIS एंटी-शेक, TPMS और कॉलिंग व म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
कौन सा डैशकैम आपके लिए सही?
अगर आपका इस्तेमाल रोजाना ऑफिस या शहर में आने जाने तक ही है और सिर्फ आग की रिकॉर्डिंग चाहिए तो 3,500 से 6,000 रुपये वाला सिंगल कैमरा पर्याप्त हो सकता है. वहीं, अगर आप आगे और पीछे दोनों तरफ की रिकॉर्डिंग चाहते हैं, तो 7,500 से 15,000 रुपये वाला डुअल-कैमरा सिस्टम ज्यादा उपयोगी रहेगा. लंबे टूर या क्रूजर बाइक पर स्मार्ट डिस्प्ले और ज्यादा फीचर्स चाहिए तो प्रीमियम सेटअप के बारे में सोचा जा सकता है..
डैशकैम खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
- बाइक का डैशकैम कार के मुकाबले ज्यादा धूल और बारिश का सामना करता है. इसलिए कैमरा खरीदते समय उसकी वॉटरप्रूफ रेटिंग जरूर देखनी चाहिए.
- डैशकैम खरीदने के बाद मेमोरी कार्ड का खर्च भी जोड़ना चाहिए. इसके लिए कम से कम 64GB या 128GB का Endurance माइक्रो SD कार्ड इस्तेमाल करना बेहतर है
- कैमरे की कीमत के अलावा इंस्टॉलेशन का खर्च भी ध्यान में रखें. लोकल शॉप पर बाइक डैशकैम इंस्टॉल कराने के लिए करीब 500 से 1,500 रुपये तक चार्ज लिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- हेलमेट पर कैमरा लगवाने में कितना आएगा खर्च? 500 रुपये के माउंट से लेकर स्मार्ट हेलमेट तक जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines