कार में लगातार AC चलाने से माइलेज कितनी कम होती है? जानें
कार में लगातार AC ऑन रखने से माइलेज पर कितना असर पड़ता है ? AC इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलेंगे।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। दिन के समय तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में जो लोग कार से ट्रैवल कर रहे हैं उनका AC लगातार ऑन ही रहता है। आज के समय में बिना AC के कार के सफ़र करना बड़ा मुश्किल भरा हो जाता है। सवाल ये है कि कार में लगातार AC ऑन रखने से माइलेज पर कितना असर पड़ता है ? AC इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलेंगे।
अगर आप भी अपनी कार में लगातार AC ऑन रखते हैं तो आपके भी मन में सवाल घूमता रहता है कि इससे माइलेज पर कितना असर पड़ता है तो इसका सवाल का जवाब जानने के लिए हमने देश के जानें-मानें ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन से बात की तो उन्होंने बताया कि जब कार में AC चलता है तो फ्यूल की खपत भी बढ़ती है। लेकिन यह बहुत ज्यादा नहीं होती। आपकी दूरी अगर कम है तो माइलेज पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता। लेकिन, वहीं आप एक लंबी यात्रा पर जा रहे हैं और लगातार 3-4 घंटे AC चालू रहता है तो माइलेज में 5 से 7% गिरावट आ सकती है।
ऑटो एक्सपर्ट्स ये भी बताते हैं कि गाड़ी चलाते समय, कार में टेम्प्रेचर को मेंटेन रखने के लिए AC ऑन करें और जब कार ठंडी हो जाए तो AC बंद कर दें, ऐसा करने से कार की माइलेज पर असर भी नहीं पड़ेगा। इस बात पर भी ध्यान दें कि AC बहुत ज्यादा तेज न चलाएं तेज AC चलाना हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। ठंडी और फ्रेश एयर के लिए कई बार विंडो ओपन करना भी बेहतर ऑप्शन होता है।सफर पर निकलने से पहले अगर आप AC की सर्विस या क्लीनिंग करवा लेते हैं तो इसका फायदा भी आपको मिलेगा।
कार में एयर कंडीशनर ऑन करने पर सबसे पहले कंप्रेसर रेफ्रिजरेंट गैस का प्रेशर बनाता है,इससे एक दबाव पैदा होता है,जो टेम्प्रेचर को liquid में तब्दील कर देता है। इसके बाद ये liquid बाहर की हवा से मिलकर गर्मी को बाहर की तरफ फेंकता है और ठंडा हो जाता है, जब रिसीवर ड्रायर से नमी मिट जाती है तो ये और भी ठंडा हो जाता है। इंजन स्टार्ट बाद ही AC कंप्रेसर से जुड़ी बेल्ट घूमती है और कूलिंग होना शुरू हो होती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: