हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वाहनों में BS7 कब से होगा लागू, कार बाजार पर क्या फर्क पड़ेगा? जानें

भारत स्टेज 7 (BS7) के आने से वाहनों की कीमत बढ़ सकती हैं, लेकिन उसी के साथ इंजन बहुत ज्यादा रिफाइंड होंगे और प्रदूषण पर काफी हद तक रोक लगेगी और हम सभी को मिलेगी साफ हवा।

विज्ञापन

पेट्रोल गाड़ियों वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है जिसे रोकने के लिए सरकार की तरफ से काफी काम हो रहे हैं। फिलहाल BS6 गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं जिसकी वजह से प्रदूषण काफी हद तक कंट्रोल हुआ है। अब खबर आ रही है कि सरकार BS7 लाने पर विचार कर रही है। जानकारी के लिए बात दें कि जब कारों  पर BS4 लागू था  उस समय कारों की कीमतें कम हुआ करती थी, लेकिन जब से BS6 नॉर्म्स की शुरुआत हुई तब एंट्री लेवल कारों से लेकर लग्जरी कारों के दाम काफी ज्यादा बढ़ गये हैं। अब ऐसी उम्मीद है कि BS7 के आने से गाड़ियों की कीमत में इजाफा हो सकता है।

BS7 की एंट्री

इस समय सभी नई कारें BS6 इंजन से लैस हैं, यूरोप और अन्य देशों में भी Euro6 वाहन बिक रहे है..जबकि धीरे-धीरे अब वहां Euro 7 इंजन वाली कारें आ रही हैं। इस नॉर्म्स की वजह से इंजन पहले से कहीं ज्यादा रिफाइंड होंगे और वाहनों से निकलने वाले हानिकारक तत्व काफी हद तक कम हो जायेंगे। अब ऐसे में देश में भी भारत स्टेज 7 (BS7) लागू किये जाने पर विचार क्या जा रहा है।

विज्ञापन

BS7 आने से कितना क्या फर्क पड़ेगा?

भारत स्टेज 7 (BS7) के आने से वाहनों की कीमत बढ़ सकती हैं, लेकिन उसी के साथ इंजन बहुत ज्यादा रिफाइंड होंगे और प्रदूषण पर काफी हद तक रोक लगेगी और हम सभी को मिलेगी साफ हवा। जानकारी के लिए बता दें कि यूरो 7, यूरोपियन यूनियन में वाहनों के लिए स्टैंडर्ड एमीशन को निर्धारित करता है। जबकि  इसी की तरह ही भारत में भारत स्टेज 7 (BS7) है।

विज्ञापन

भारत स्टेज 7 (BS7) कब होगा लागू ?

भारत में अभी BS7 को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन भारत सरकार में सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कार कंपनियों को एमिशन नॉर्म्स पर तैयारी शुरू करने का आग्रह किया। सोर्स के मुताबिक इस साल यूरोपियन देशों में वाहनों पर Euro 7 को लागू किये जाने की पूरी संभावना है। ऐसे में भारत में भी Euro7 को नए वाहनों पर लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 62000 रुपये तक महंगी हुई मारुति सुजुकी की कारें, जानें क्यों बढ़े दाम

संबंधित खबरें

Tags:
BS7

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola