Car AC Affect Mileage: बिना AC (Air Conditioner) के तो कार में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। बाहर का तापमान भी कभी गर्म तो कभी ठंडा होता है। जिसके कारण कार में AC की जरूरत पड़ती है। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि लोग कार में AC (एयर कंडीशनर) को बार-बार कम या ज्यादा करते हैं जबकि काफी लोग तो AC को मिनट-मिनट में ऑन-ऑफ करते हैं, ये सोचकर कि लगातार AC ऑन-ऑफ करते हैं ताकि फ्यूल की खपत कम हो और माइलेज में गिरावट न आये। लेकिन सोच वाली बात ये है कि क्या लगातार AC चालू रखने से कार की माइलेज गिरती है ? अगर गिरती भी है तो कितना फर्क आता है ? आइये जानते हैं…
कार में एयर कंडीशनर ऐसे करता है काम
कार में जब AC चालू किया जाता है तब सबसे पहले कंप्रेसर रेफ्रिजरेंट गैस का प्रेशर बनाता है। इससे एक दबाव पैदा होता है, जो टेम्प्रेचर को liquid में बदलने में मदद करता है। इसके बाद ये liquid बाहर की हवा से मिलकर गर्मी को बाहर फेंकता है और ठंडा होने लगता है। वहीं रिसीवर ड्रायर से नमी मिट जाती है तो ये और भी कूलिंग फेंकता है। आपको बता दें कि जब इंजन स्टार्ट होता है तब AC कंप्रेसर से जुड़ी बेल्ट घूमती है और कूलिंग शुरू होती है। यह प्रोसेसर काफी हट तक घरों में लगा AC की तरह ही है।
लगातार एयर कंडीशनर ऑन रखने से माइलेज कम होती है ?
ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप कार में AC ऑन करते हैं तो इसका माइलेज पर कुछ खास असर नहीं होता लेकिन अगर आप लंबे यात्रा पर जाते हैं और लगातार AC ऑन रखते हैं तो इससे कार की माइलेज पर असर तो पड़ता है और करीब 7 % तक की गिरावट हो सकती है। इसलिए बीच-बीच में AC को कुछ देर तक बंद कर देना ही बेहतर रहता है ताकि कम्प्रेशर को भी थोड़ा आराम मिल सके।
कार में एयर कंडीशनर चलाने का सही तरीका
ऑटो एक्सपर्ट्स की मानें तो ड्राइविंग के दौरान कार में टेम्प्रेचर को मेंटेन रखने के लिए AC ऑन करें और ठीक-ठाक कूलिंग होने के बाद AC ऑफ कर दें। इससे आपको गर्मी भी नहीं लगेगी और कार की माइलेज पर असर भी नहीं पड़ेगा। साथ ही ध्यान रखें कि ज्यादा तेज AC न चलाएं। ठंडी और फ्रेश एयर के लिए कई बार विंडो ओपन करना भी बेहतर ऑप्शन होता है। इसके अलावा तेज AC चलाना हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। सफ़र पर निकलने से पहले अगर आप AC की सर्विस या क्लीनिंग करवा लेते हैं तो इसका फायदा भी आपको मिलेगा।
यह भी पढ़ें: भारत में फ्लॉप, लेकिन विदेशों में सुपरहिट हुई मारुति की ये SUV
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
13 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines