Intelligent Traffic Management Systems: देश में ट्रैफिक नियमों को सख्त बनाने और नियमों को तोड़ने वालों के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS)लागू किया है। ये सिस्टम ट्रैफिक नियमों की निगरानी और उन्हें लागू करने के लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट की पहचान करके और रेड लाइट जम्प करने वालों का पता लगाने में मदद करेंगे। यानी अगर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की सोचना भी मत क्योंकि AI की नजर से आप बाख नहीं पायेंगे। इस अन्य नियम को लागू करने का उद्देश्य लोगों की सेफ्टी के साथ अनुशासित ड्राइविंग को बढ़ावा देना है। आपको बता दें कि
नियमों को तोड़ने वालों की खैर नहीं
ओवरस्पीडिंग से लेकर हेलमेट और सीट बेल्ट के बिना गाड़ी चलाने तक न केवल जुर्माना लगता है, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ती है। “ओवरस्पीडिंग, लाल बत्ती पार करना और ट्रिपल राइडिंग कुछ सामान्य उल्लंघन हैं जिनके बारे में लोग आमतौर पर बात करते हैं, लेकिन लोगों को यह समझने की जरूरत है कि नई टेक्नोलॉजी भी हैं जो सड़कों और हाइवे पर हर छोटे उल्लंघन का भी पता लगा सकती हैं, जैसे कि गलत रास्ते का पता लगाना, नो पार्किंग डिटेक्शन, और भी बहुत कुछ…
हालाकि, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) की शुरुआत के साथ भारत की सड़कें बदल रही हैं। ये सिस्टम, सरकार के स्मार्ट सिटीज़ मिशन का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य शहरी सुरक्षा को बढ़ाना है और यातायात को स्मूथ बाये रखना है। सड़कों और हाईवे पर लगाए गए कैमरे जुर्माना लगाने के अलावा और भी बहुत कुछ करते हैं; वे सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं और अपराध मानचित्रण में योगदान देते हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत, सरकार ने 100 स्मार्ट शहरों में 83,000 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए हैं, जिससे ट्रैफिक को मैनेज करना और क्राइम की रोकथाम दोनों में मदद मिल रही है।
इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) करता है ऐसे काम
अब वो दिन गए जब ट्रैफिक पुलिस मैन्युअल जांच के द्वार अपराधियों को पकड़ने का काम अक्रती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) अब सटीक पहचान और प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए केंद्र स्तर पर हैं।
अपने आप होगी नंबर प्लेट की पहचान
ANPR तकनीक से लैस कैमरे, गाड़ियों वाहन रजिस्ट्रेशन नंबरों को तुरंत पकड़ और पहचान सकते हैं। चाहे वह तेज रफ्तार कार हो या अवैध रूप से पार्क की गई कार हो। इस टेक्नोलॉजी की मदद ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों का बच पाना आसान नहीं होगा।
पूरे देश में लागू होगा सिस्टम!
इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) को धीरे –धीरे पूरी देश में लागू किया जाएगा। ऐसे में इससे बचने का सिर्फ एक ही तरीका है.. और वो है ट्रैफिक नियमों का पूरी ईमानदारी से पालना करना। दिल्ली में रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में 500 चौराहों पर ये AI कैमरे लगाए जाएंगे, जिसकी शुरुआत साल 2025 से होगी
यह भी पढ़ें: नए मॉडल और डिस्काउंट से चमका ऑटो सेक्टर, देश में बढ़ी कार और बाइक की बिक्री
संबंधित खबरें
ट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
16 hrs agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
18 hrs agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
19 hrs agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
20 hrs agoHero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
2 days agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
2 days agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
2 days agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
2 days agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
3 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines