Hop Oxo: टू व्हीलर बाजार में ईवी बाइक्स की काफी डिमांड है। लोग ऐसी बाइक्स पसंद कर रहे हैं जो एक बार चार्ज करने पर ज्यादा से ज्यादा दूरी का सफर तय करे। इसी सेगमेंट में एक धांसू इलेक्ट्रिक बाइक है Hop Oxo. यह जानदार बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 150 km तक चलती है।
बाइक में 95 kmph की टॉप स्पीड
इस जबरदस्त बाइक में 95 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। Hop Oxo में 3.75 Kwh का बैटरी पैक मिलता है। बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm का है, जिससे कम जगह से इसे आसासनी से मोड़ सकते हैं। यह बाइक महज 4 सेकंड में 0-40 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है।
Hop Oxo
Hop Oxo चार घंटे में होती है चार्ज
Hop Oxo को 16 amp सॉकेट से चार घंटे में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज कर सकते हैं। बाइक में 6300 W की मोटर दी गई है। बाइक में बड़ा 5 इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। बाजार में यह बाइक Oben Rorr, Tork Kratos और Revolt RV 400 को टक्कर देती है।
बाइक में नेविगेशन और स्पीड कंट्रोल
बाइक में नेविगेशन, स्पीड कंट्रोल, जियो फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम और राइड स्टैटिस्टिक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Hop Oxo शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। इसका टॉप वैरिएंट 1.80 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
बाइक में टेलिस्कोपिक फोर्क और डुअल शॉक एब्जॉर्बर
बाइक में टेलिस्कोपिक फोर्क और डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जिससे खराब रास्तों में राइडर को अधिक झटके महसूस नहीं होते हैं। बाइक में सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में 18 इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें कंपनी अट्रैक्टिव कलर ऑफर कर रही है।
कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम करेगा हादसे से बचाव
बाइक में इलेक्ट्रॉनिकली असिस्टेड कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है। CBS से बाइक को जल्दी रोकने में मदद मिलती है। इसमें रियर व्हील के लॉक होने या फिसलने की संभावना नहीं होती है। आगे और पीछे दोनों ब्रेक एक साथ लगते हैं। सड़क हादसे से बचाने का अधिक समय मिल जाता है।
महज 17000 रुपये देकर आप इस बाइक को खरीद सकते हैं
महज 17000 रुपये देकर आप इस बाइक को खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको तीन साल के लिए सिर्फ 9.7 फीसदी ब्याजदर पर प्रतिमाह 4,954 रुपये किस्त देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट और लोन स्कीम की अवधि को बदलकर मासिक किस्त में बदलाव संभव है। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines