HOP Electric e-scooter: दीपावली पर इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता कंपनी HOP ने अपनी ईवी सीरीज बंपर छूट ऑफर की है। कंपनी OXO ई मोटरसाइकिल, LEO और LYF इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के मुताबिक ग्राहक मिनिमम 69000 हजार रुपये में ईवी टू व्हीलर ले सकते है। इस स्कीम की फुल जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।
0 डाउन पेमेंट
कंपनी त्यौहारों पर 0 डाउन पेमेंट पर ईएमआई का ऑप्शन भी दे रही है। ईएमआई पर OXO LYF मॉडल को प्रतिमाह 1899 रुपये और LEO को प्रतिमाह 2199 रुपये में ले सकते हैं। वहीं, हाई स्पीड ई मोटरसाइकिल OXO को प्रतिमाह 3499 प्रतिमाह पर लिया जा सकता है।
चार राइडिंग मोड
Hop Electric LEO की बात करें तो यह शुरुआती कीमत 83,250 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें LED लाइट, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट कीलेस एक्सेस के फीचर मिलते हैं। स्कूटर में Eco, Power, Sport और Reverse चार राइडिंग मोड मिलते हैं। LEO में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे राइडर व्हीकल ट्रैकिंग कर सकता है।
स्कूटर में टेलीस्कोपिक फोर्क
लियो में थेफ्ट, रैश राइडिंग, हाई स्पीउ, लो बैटरी अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। Hop Leo में BLDC हब इलेकट्रिक मोटर मिलती है, जो 2.2kW की पावर और 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यह न्यू जेनरेशन स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 120 km की ड्राइविंग रेंज देता है। यह स्कूटर 850W स्मार्ट चार्जर से 2.5 घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। स्कूटर के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और हाइड्रोलिक स्प्रिंग-लोडेड रियर शॉक सस्पेंशन मिलते हैं। स्कूटर के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें Hop Leo बाजार में Okinawa Okhi-90, Ola S1 Air और Hero Electric Optima CX से मुकाबला करता है।
25 km/hr की टॉप स्पीड
Hop LYF 2.45 घंटे में फुल चार्ज होता है। यह सिंगल चार्ज पर 125 km की रेंज देता है। स्कूटर में 1.12 क्षमता का बैटरी पैक है। स्कूटर 25 km/hr की टॉप स्पीड देता है। इसका कुल वजन 60 kg है। इसमें अलॉय व्हील और बड़े टायर साइज है।
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
1 day agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
1 day agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
1 day agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
2 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
3 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines