हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Honda ला रही है नई SUV लाइनअप, Hybrid से Electric तक 2026 में लॉन्च करेगी ये गाड़ियां

Honda भारत में SUV सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने जा रही है. हाइब्रिड से लेकर इलेक्ट्रिक तक, कई नए मॉडल्स की एंट्री तय मानी जा रही है. खास बात ये है कि इनमें कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं जो सीधे Creta और Grand Vitara को टक्कर देंगे.

विज्ञापन
Honda ला रही है नई SUV लाइनअप.

Honda Upcoming SUV: भारत में SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और अब Honda भी इस रेस में पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी में है. कंपनी आने वाले सालों में ICE, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तीनों तरह की SUVs लॉन्च करने का प्लान बना रही है. भले ही अभी इन मॉडलों के नाम और पूरी डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के आधार पर इतना साफ है कि Honda का फोकस अब नए जमाने की टेक्नोलॉजी और बदलती जरूरतों पर है.

हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री

Honda अब भारत में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर तेजी से काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honda Elevate का हाइब्रिड वर्जन 2026 के आखिर तक लॉन्च हो सकता है. इसमें Honda City e:HEV वाला 1.5 लीटर एटकिंसन साइकिल हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है. डिजाइन और फीचर्स काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसे ही रहेंगे, सिर्फ कुछ छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

किससे होगा मुकाबला

Honda Elevate Hybrid का मुकाबला सीधे तौर पर Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और आने वाले Kia Seltos व Hyundai Creta के हाइब्रिड मॉडल्स से होगा. यानी इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन काफी टफ होने वाला है.

विज्ञापन

तीन-रो हाइब्रिड SUV पर भी काम

Honda एक नई तीन-रो हाइब्रिड SUV पर भी काम कर रही है. खास बात यह है कि यह SUV कंपनी के नए PF2 प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी. इसके डिजाइन और डेवलपमेंट में जापान और थाईलैंड की R&D टीम की अहम भूमिका होगी. यह मॉडल फैमिली कार सेगमेंट में कंपनी की मजबूत एंट्री हो सकती है.

Honda 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV

Honda ने अपनी 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV को भी भारत के लिए कन्फर्म कर दिया है. यह SUV कंपनी के नए डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित होगी और इसका प्रोडक्शन मॉडल कॉन्सेप्ट के काफी करीब रह सकता है. इसमें 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलने की संभावना है, जिससे रेंज और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर हो सकते हैं.

विज्ञापन

ग्लोबल मॉडल्स की भारत में एंट्री

Honda अपने कुछ ग्लोबल मॉडल्स को भी भारत में लाने की तैयारी में है. Honda ZR-V को CBU रूट के जरिए 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 2.0 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो करीब 180bhp की पावर देगा. साथ ही e-CVT ट्रांसमिशन और AWD ऑप्शन भी मिल सकता है.

Honda Prelude की वापसी

Honda Prelude भी भारत में एंट्री कर सकती है. यह एक टू-डोर कूपे कार होगी, जिसमें 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 200bhp की पावर देगा. यह कार ज्यादा सेल्स के लिए नहीं, बल्कि ब्रांड इमेज मजबूत करने के लिए लाई जा सकती है.

विज्ञापन

नई जनरेशन Honda City

Honda City का नया जनरेशन मॉडल 2028 तक लॉन्च हो सकता है. यह भी नए PF2 प्लेटफॉर्म पर तैयार होगा. इसमें पहले से ज्यादा प्रीमियम डिजाइन और बेहतर इंटीरियर मिलने की उम्मीद है. हालांकि इंजन ऑप्शन में ज्यादा बदलाव नहीं किए जाने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- अब इस पेट्रोल पंप पर मिलेंगे Mahindra के चार्जिंग स्टेशन, जानें कंपनी की क्या प्लानिंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola