धाकड़ सस्पेंशन सिस्टम के साथ आती है होंडा की यह बाइक, मिलता है 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
Edited By Amit Kasana

Honda Unicorn
Edited By Amit Kasana

Honda Unicorn
Honda Bike: होंडा अपनी बाइक में जबरदस्त फीचर्स के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी की 150 सीसी इंजन सेगमेंट में दमदार बाइक है। इसका नाम है Honda Unicorn. कंपनी इसे street bike की तरह प्रेजेंट करता है। जो सिटी और खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है।
Honda Unicorn BS6 ट्रेवलर मोटरसाइकिल है। फिलहाल इसमें सिंगल वेरिएंट आता है, जो भारतीय बाजार में शुरूआती कीमत 1,28,934 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें Pearl Igneous Black, Imperial Red Metallic and Matte Axis Gray Metallic तीन धांसू कलर ऑप्शन मिलते हैं। बाइक का कुल वजन 140 kg है और इसमें 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।

होंडा की इस बाइक में 162.7cc का दमदार इंजन मिलता है। यह इंजन 12.73 bhp की पावर और 14 Nm का पीक टॉर्क देता है। बाइक के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसमें anti-locking braking system दिया गया है। बाइक में सिंगल चैनल ABS है।
मोटरसाइकिल के फ्रंट में सिंगल-पॉड हैलोजन हेडलाइट और फ्यूल टैंक समेत फ्रंट काउल में क्रोम गार्निश किया गया है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस 8 mm है और इसमें ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। बाइक को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसका counterweight balance सही रहे। जिससे सड़क पर चलते हुए इसमें vibrations कम से कम हो और राइडर को एक स्मूथ राइड का आनंद मिले। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक forks और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन हैं। जिससे खराब रास्तों पर बाइक पर अधिक झटके नहीं लगते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: