Honda की इस स्टाइलिश बाइक में 50 की माइलेज, महज 16 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार

Honda SP160 petrol bike
विज्ञापन

Honda SP160: होंडा अपनी दमदार बाइक में हैवी इंजन देता है। बाजार में 150 सीसी पेट्रोल इंजन बाइक की हाई डिमांड है। इस सेगमेंट में होंडा की धाकड़ बाइक है SP160. यह हाई स्पीड बाइक सड़क पर महज 16 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

संकरी जगहों में कंट्रोल करना आसान 

Honda SP160 सड़क पर 13.27 bhp की मैक्सिमम पावर देती है। यह बाइक दमदार 162.71 cc पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 45 से 50 kmpl तक की माइलेज देती है। इस बाइक का कुल वजन 139 kg है।

विज्ञापन

दो वेरिएंट में आती है

बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसकी सीट हाइट 796 mm की है। Honda SP160 बाजार में शुरुआती कीमत 1,17,500 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। यह बाइक फिलहाल दो वेरिएंट में ऑफर की जार ही है। बाइक की लंबाई 2061 mm की है।

बाइक में गियर इंडिकेटर

Honda SP160 की चौड़ाई 1113 mm की है। यह धांसू बाइक 108 kmph की टॉप स्पीड देती है। इसमें सभी LED हेडलाइट मिलते हैं। इस ओसम बाइक में इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ओडोमीटर और ट्रिप मीटर रीडिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाइक में गियर इंडिकेटर मिलता है।

विज्ञापन
Honda SP160 petrol bike

Honda SP160 petrol bike

5-स्पीड गियरबॉक्स

Honda SP160 में सिंगल-सिलेंडर इंजन है। जो 14.58 Nm का टॉर्क देता है। जबरदस्त बाइक में एलईडी टेल लाइट, हजार्ड लाइट स्विच, 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक में यात्री को झटकों से बचाने के लिए टेलिस्कोपिक फ्रोक और मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यू जेनरेशन हाई परफॉमेंस बाइक

बाइक में सिंगल चैनल एबीएस के साथ अलॉय व्हील ऑफर किए जा रहे हैं। यह बाइक आरामदायक सिंगल सीट के साथ ऑफर की जा रही है। इसमें फ्यूल टैंक का साइज थोड़ा बड़ा दिया गया है। यह न्यू जेनरेशन हाई परफॉमेंस बाइक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ