हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

स्मार्टफोन की कीमत में मिल रही होंडा की यह धाकड़ बाइक, 65 kmpl की है माइलेज, जानें शानदार फीचर्स

विज्ञापन
फाइल फोटो

Honda SP 125: होंडा अपनी बाइक में अट्रैक्टिव कलर और हाई माइलेज देता है। कंपनी की ऐसी ही एक बाइक है SP 125. इस बाइक में दमदार 123.94 cc का इंजन दिया गया है। यह बाइक 65 kmpl की हाई माइलेज देती है। इसमें अट्रैक्टिव कलर ऑफर किए जाते हैं।

Honda SP125 में सिंगल सिलेंडर इंजन

Honda SP125 में सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह जानदार इंजन 7500 rpm देता है। बाइक का धाकड़ इंजन 10.87 PS की पावर और 10.9 Nm का पीक टॉर्क देता है। इस बाइक को खास लॉन्ग रूट के लिए बनाया गया है। यह हाई परफॉमेंस बाइक है, जो एसीजी स्टार्टर के साथ आती है, इस स्टार्टर से मोटरसाइकिल की आवाज काफी धीरे आती है। जिससे ध्वनि प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है।

फाइल फोटो

Honda SP 125 में डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर

Honda SP 125 में डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। बाइक में ड्रम ब्रेक का भी ऑप्शन मिलता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड कट-ऑफ जैसे फीचर्स हैं। बाजार में यह बाइक Bajaj Pulsar 125, TVS Raider 125 और Hero Glamour FI को टक्कर देती है।

Honda SP125 में आरामदायक राइड के लिए टेलिस्कोपिक फ्रोक

Honda SP125 में आरामदायक राइड के लिए टेलिस्कोपिक फ्रोक और एडजस्टेबल डुअल शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक बाजार में शुरुआती कीमत 85,131 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक का डिस्क वेरिएंट 89,131 रुपये एक्स शोरूम में आता है।

10 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है

इसमें एलईडी हेडलाइट, रीयल-टाइम और इंडिकेटर के साथ फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। होंडा की यह प्रीमियम बाइक है, जिसमें दिखने स्विचगियर और इंजन किल स्विच भी मिलता है। बाइक को 10000 रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है। इसके लिए 36 महीने तक 9.7 फीसदी ब्याजदर से प्रतिमाह 2,837 रुपये देने होंगे। डाउन पेमेंट के अनुसार प्रतिमाह किस्त में बदलाव किया जा सकता है। लोक स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको होंडा के नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें