Honda Shine: देश में 125cc इंजन वाली बाइक्स की डिमांड खूब है। इस सेगमेंट में ग्राहकों के पास अब बेहतर ऑप्शन आने लगे हैं। लेकिन एक बाइक ऐसी भी है जो सालों से ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। नए मॉडलों के आने के बाद भी इस बाइक ने अपनी पकड़ बाजार में बनाई हुई है। हम बात कर रहे हैं Honda Shine 125 के बारे में… पिछले महीने इस बाइक की ताबड़तोड़ बिक्री हुई और यह अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक बन गई है। इतना ही नहीं TVS और Hero को भी इस बाइक ने काफी पीछे छोड़ दिया है…
Honda Shine बनी No.1
पिछले महीने (NOV 2024) में होंडा शाइन की 1,45,530 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि इसी साल अक्टूबर में कंपनी ने इसकी 1,96,758 यूनिट्स बिक्री की थी। हालाकि इस बार बिक्री में करीब 50,758 यूनिट्स की कमी हुई फिर भी शाइन सबसे ऊपर रही है। वहीं पिछले महीने ही TVS Raider की 31,769 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि इसकी साल अक्टूबर में कंपनी ने इसकी 51,153 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसके अलावा Hero Xtreme 125R की पिछले महीने सिर्फ 25,455 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि इसकी साल अक्टूबर में कंपनी ने इसकी 39,735 यूनिट्स की बिक्री की थी।
Honda Shine में 125cc का इंजन लगा है। यह एक भरोसेमदं इंजन भी माना जाता है। लेकिन डिजाइन के मामले शाइन आज भी निराश करती है। इसे राइड करते हुए आत्मविश्वास नहीं आता। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 80,250 रुपये से शुरू होती है। शाइन में 100cc इंजन चुनने का भी ऑप्शन आपको मिल जाता है। जिसकी कीमत 65 हजार से शुरू होती है।
TVS Raider 125 से होगा मुकाबल
हौंडा शाइन 125 का असली मुकाबला TVS Raider से है, जो एक पावरफुल बाइक जरूर है। बाइक में 124.8 cc का इंजन लगा है जोकि 8.37 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। एक लीटर में यह बाइक 60 किलोमीटर की माइलेज ऑफ़र करती है और यह माइलेज रियर टाइम है।
बाइक के दोनों टायर्स में 17 इंच के टायर्स लगे हैं। इस बाइक की कीमत 95,219 रुपये से शुरू होती हैं इसके फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसमें 5-इंच का TFT क्लस्टर मिलता है जोकि कई फीचर्स से लैस है। इस बाइक में स्प्लिट सीट दी गई है जो इसे स्पोर्टी लुक देने में मदद करती है। बाइक का डिजाइन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्पोर्टी और स्टाइलिश है। बाइक की कीमत 95,219 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Maruti WagonR के इस वेरिएंट की अचानक बढ़ी डिमांड, 20% की हुई ग्रोथ
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
12 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
17 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
19 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines