हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bajaj Pulsar की जगह लोगों जमकर खरीदी ये बाइक, बिक्री में बन गई नंबर 1

देश में 125cc सेगमेंट ने भी रफ़्तार पकड़ ली है। यह एक ऐसा सेगमेंट है जो ऐसे ग्राहकों को आकर्षित करता है जो पावर के साथ बेहतर माइलेज वाली बाइक की तलाश में रहते हैं।

विज्ञापन

भारत में एंट्री लेवल बाइक्स की डिमांड हमेशा से ही रही है। 100cc से लेकर 125cc इंजन वाली बाइक्स खूब बिकती हैं। 125cc सेगमेंट ने भी रफ़्तार पकड़ ली है। यह एक ऐसा सेगमेंट है जो ऐसे ग्राहकों को आकर्षित करता है जो पावर के साथ बेहतर माइलेज वाली बाइक की तलाश में रहते हैं।

इस सेगमेंट में वैसे तो कई मॉडल आपको आसानी से मिल जायेंगे लेकिन यहां हम आपको 125cc इंजन वाली उन 5 बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो इस साल फ़रवरी महीने में सबसे ज्यादा बिकी हैं। इतना ही नहीं होंडा शाइन सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक भी बनी है।

Honda CB Shine

इस साल फरवरी में होंडा ने CB शाइन की कुल 1,20,119 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह सबसे अधिक बिकने वाली बाइक है। इसमें 125cc का इंजन लगा है, जोकि बेहद रिफाइंड है। यह बाइक दमदार परफॉरमेंस के अच्छी माइल्जे भी ऑफर करती है।

विज्ञापन

Bajaj Pulsar

बजाज ऑटो की पल्सर 125 दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इसकी 62,207 यूनिट्स की बिक्री हुई। बाइक में 125cc का इंजन लगा है। इसका सिंपल डिजाइन आज भी ग्राहकों को पसंद आता है। इस बाइक का ज्यादा वजन निराश भी करता है।

TVS Raider

TVS की 125cc बाइक Raider तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। फरवरी में इसकी 42,063 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस बाइक की परफॉरमेंस, इसका बैलेंस और माइलेज सबसे बेस्ट कही जा सकती है। धीरे-धीरे यह बाइक रफ़्तार पकड़ रही है। इसमें 125cc का इंजन लगा है।

विज्ञापन

Hero Glamour

हीरो की ग्लैमर चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इसकी 15,905 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह एक ठीक-ठाक बाइक है। इसकी परफॉरमेंस बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करती। इसमें लगा 125cc का इंजन ठीक ही कहा जा सकता है लेकिन बेस्ट परफॉरमेंस की उम्मीद इस बाइक से न करें।

Hero Super Splendor

यह पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। कंपनी ने इसकी कुल 14,776 यूनिट्स की बिक्री की है। इस बाइक की भले ही बिक्री हो रही है लेकिन इसको चलाकर मज़ा नहीं आता। सीटिंग पोजीशन बहुत ही खराब है। इसमें 125cc का इंजन लगा है जोकि परफॉरमेंस के मामले में निराश ही करेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola