Honda Shine Celebration Edition: टू व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो वाहन निर्माता कंपनियों में अपने वाहनों को पेश करने की एक होड़ लगी हुई हैं, इसका एक मुख्य कारण भारत में एक बड़े ऑटो बाजार का भी होना है।
होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने उपभोक्ताओं को फिर से बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए एक और कदम उठाया है और आगे बढ़ते हुए कंपनी ने अपने शाइन सेलिब्रेशन एडिशन को लॉन्च किया है, जो देश में इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है। इस बाइक की शुरुआती (एक्स-शोरूम) कीमत 78,878 रुपये है।
अभी पढ़ें – वंदे भारत एक्सप्रेस ने तोड़ा रफ्तार का रिकॉर्ड, 180 किमी/घंटा की स्पीड से दौड़ी ट्रेन
Honda Shine Celebration Edition: Features
होंडा ने फेस्टिव सीजन से पहले ही अपनी बेस्ट सेलिंग बाइक Honda Shine का Celebration Edition भारत में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। आपको बता दें कि पहला मैट स्टील ब्लैक मैटेलिक और दूसरा मैटे संग्रिया रेड मैटेलिक शामिल है। ग्राहक इन कलर ऑप्शन्स को ड्रम और डिस्क दोनों वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं।
नया सेलेब्रेशन एडिशन गोल्डन थीम में नए लुक के साथ बाजार में उतारा है। नई स्ट्राइप्स, गोल्डन विंगमार्क एम्बलेम और टैंक टॉप पर सेलेब्रेशन एडीशन लोगो इस नए एडीशन को प्रीमियम स्टाइल देता है। बिना किसी मैकेनिकल बदलाव के Honda Shine के Celebration को लॉन्च किया है।
Honda Shine Celebration Edition: Engine
इस बाइक में पॉवर के लिए 123.94 सीसी का सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया है, जो 7500 आरपीएम पर 7.9 kW की पॉवर और 6000 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
अभी पढ़ें – Lamborghini Huracan Tecnica: लैंबॉर्गिनी की हुराकैन टेक्निका भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
नए एडीशन के लॉन्च पर होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेजीडेन्ट एवं सीईओ, आत्सुशी ओगाता ने कहा, “देश में आगामी त्योहारों के मद्देनजर, एचएमएसआई में हम विभिन्न क्षेत्रों में अपने उपभोक्ताओं के इस उत्साह को बढ़ाना चाहते हैं। ‘सबसे आकर्षक एक्जीक्यूटिव मोटरसाइकल’ के रूप में मशहूर ब्रांड शाइन लाखों भारतीयों को दोपहिया वाहन का बेजोड़ अनुभव प्रदान कर रही है। मुझे विश्वास है कि नया सेलेब्रेशन एडीशन अवतार त्योहारों के उत्साह को कई गुना बढ़ा देगा और हमारे उपभोक्ताओं को नया अनुभव प्रदान करेगा।”
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
14 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
16 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
19 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
21 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
21 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines