---विज्ञापन---

Honda की बाइक खरीद ली तो पेट्रोल की चिंता खत्म, 65 की माइलेज और 10 लीटर का फ्यूल टैंक

Honda Shine 125: टू व्हीलर में 125 cc इंजन वाली मोटरसाइकिलों की हाई डिमांड है। किफायती कीमत और हाई माइलेज के साथ यह बाइक स्टाइलिश लुक और आरामदायक सफर का मजा देती हैं। इसी कड़ी में होंडा की एक धाकड़ बाइक है Shine 125. इस बाइक में 100 km/h की टॉप स्पीड मिलती है। 65 […]

Honda Shine 125: टू व्हीलर में 125 cc इंजन वाली मोटरसाइकिलों की हाई डिमांड है। किफायती कीमत और हाई माइलेज के साथ यह बाइक स्टाइलिश लुक और आरामदायक सफर का मजा देती हैं। इसी कड़ी में होंडा की एक धाकड़ बाइक है Shine 125. इस बाइक में 100 km/h की टॉप स्पीड मिलती है।

65 Kmpl की हाई माइलेज

Honda Shine 125 महज 13.43 सेकंड में ही 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है। यह बाइक 65 Kmpl की हाई माइलेज देती है। यह बाइक शुरुआती कीमत 78687 हजार रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आती है। इसका ऑप मॉडल 83800 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है।

---विज्ञापन---

 

Honda Shine 125

Honda Shine 125

चार वेरिएंट और आठ कलर ऑप्शन

होंडा की यह बाइक चार वेरिएंट और आठ कलर ऑप्शन में आती है। बाइक में 123.94 cc का दमदार इंजन दिया गया है। सेफ्टी के लिए बाइक के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। बाइक का कुल वजन 114 kg का है। लॉन्ग रूट के लिए इस बाइक में 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

---विज्ञापन---

पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

Honda Shine 125 में 10.74 PS की पावर मिलती है। यह बाइक 11 Nm का टॉर्क देती है। यह न्यू जेनरेशन बाइक है, जिसमें एलईडी हेडलाइट, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्विन पॉड क्लस्टर, ओडोमीटर और ईंधन गेज जैसी न्यूनतम जानकारी देने जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

बाइक में सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन

बाइक में सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रोक और आरामदायक सीट दी गई है। Honda Shine 125 बाजार में Bajaj CT 125X, Hero Super Splendor, और Bajaj Pulsar 125 को टक्कर देती है।

---विज्ञापन---

5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

इसे टक्कर देने वाली Pulsar 125 की बात करें तो इस बाइक में 124.4 cc का इंजन मिलता है। यह बाइक सड़क पर 50 kmpl की माइलेज देती है। इस बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक का कुल वजन 140 kg है। इसमें 11.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक की सीट हाइट 790 mm की है।

First published on: Oct 07, 2023 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola