Honda ने लॉन्च की 100cc की सबसे सस्ती बाइक, Splendor और Platina की सिट्टी-पिट्टी गुम, जानें कीमत, फीचर
Edited By Amit Kasana

honda shine 100cc
Edited By Amit Kasana

honda shine 100cc
Honda: होंडा ने आखिरकार लोगों के लंबे इंतजार के बाद अपनी किफायती बाइक Honda Shine 100 बुधवार को लॉन्च कर दी। भारतीय बाजार में यह बाइक Hero Splendor और Bajaj Platina को जबरदस्त टक्कर देगी। इससे पहले Honda की Shine 125cc में आती है।
Honda ने अपनी नई बाइक को शुरूआती कीमत 64,900 रुपये एक्स शोरुम पर बाजार में उतारा है। यह 100CC बाइक एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन के साथ दी जाएगी। बाइक 60 kmpl की माइलेज देगी।
बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm का है और यह 1340mm के लंबे व्हीलबेस पर मिलेगी।
नई बाइक में सीट की ऊंचाई 768mm रखी गई है। यह 5 कलर ऑप्शन में बाजार में उतारी गई है। इसमें एनालॉग ट्विन-पोड डैश, डिजिटल स्पीडोमीटर, वॉर्निंग लाइट्स, फ्यूल गॉज टेलीस्पोपिक फ्रंट फॉर्क्स, अलॉय व्हील्स और कॉम्बी-ब्रैक सिस्टम आदि फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने Honda Shine 100 की बुकिंग शुरू कर दी है। मई 2023 से इसकी डिलीवरी दी जाएगी।
होंडा शाइन 100 का सीधा मुकाबला उन बाइक्स से होगा, जो इस रेंज में पहले से उपलब्ध हैं। हीरो मोटोकॉर्प की बाइक्स की रफ्तार में ज्यादा कमी देखने को मिल सकती है। इस सेगमेंट में हीरो की चार बाइक्स हैं। एचएफ 100, एचएफ डीलक्स, स्पलेंडर+ और स्पलेंडर+ एक्सटीईसी। इनकी कीमत 54,962 रुपए और 75,840 रुपए के बीच है। इस सेगमेंट में सिर्फ बजाज की प्लेटिना 100 है, जिसकी कीमत 67,475 रुपए है। लिहाजा कह सकते हैं कि किफायती होने के चलते होंडा शाइन भारत में 100cc स्पेस में पैक परफेक्ट है।
अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: