Honda Shine 100 Vs Hero HF 100:  क्या आपको डेली यूज के लिए 100 cc की बाइक चाहिए? Honda या Hero किसकी माइलेज ज्यादा और कीमत कम, जानें डिटेल्स

Honda Shine 100 Vs Hero HF 100, honda bikes, hero bikes, bikes under 100cc, bikes under 60000

Honda Shine 100 Vs Hero HF 100

Honda Shine 100 Vs Hero HF 100: इंडियन बाइक मार्केट में 100 cc  की बाइक हमेशा से हाई डिमांड में रही हैं। यही वजह है कि मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में कोई मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती।

विज्ञापन

जानिए डिटेल comparison

हाल ही में Honda ने इस सेगमेंट में अपनी Honda Shine 100 लॉन्च की। यह बाइक सीधे तौर पर Hero की HF 100 को टक्कर दे रही है। इन मोटरसाइकिलों में किसी की कीमत ज्यादा है तो कोई युवाओं को ध्यान में रखकर ज्यादा आकर्षक बनाई गई है। आइए दोनों मोटरसाइकिलों का डिटेल comparison जानते हैं।

विज्ञापन

बाइक की 60 kmpl की माइलेज है

Honda Shine 100 शुरूआती कीमत 64,900 रुपये एक्स शोरुम पर बाजार में मिल रही है। बाइक 60 kmpl की माइलेज देती है। बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm का है और यह 1340mm के लंबे व्हीलबेस पर मिल रही है। बाइक में सीट की ऊंचाई 768mm रखी गई है। यह 5 कलर ऑप्शन में मिल रही है। इसमें एनालॉग ट्विन-पोड डैश, डिजिटल स्पीडोमीटर, वॉर्निंग लाइट्स, फ्यूल गॉज टेलीस्पोपिक फ्रंट फॉर्क्स, अलॉय व्हील्स और कॉम्बी-ब्रैक सिस्टम आदि फीचर्स हैं।

इस बाइक की हाइट 1045 mm है

Hero HF 100 70 kmpl की माइलेज देती है। इसकी टॉप स्पीड 90 kmph की है। बाइक में 98 cc का इंजन है। इसमें 9.1 L का फ्यूल टैंक है। बाइक की कुल हाइट 1045 mm है। मोटरसाइकिल में 110 kg वजन है। बाइक शुरूआती कीमत 56,968 रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ