Honda Shine देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। शाइन सीरीज में होंडा के पास दो मॉडल हैं जिसमें शाइन 100 और शाइन 125, ये दोनों ही बाइक भारत में अच्छा बिक रही हैं। अगर आपका बजट कम है तो आपके लिए शाइन 100 अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इस बाइक की एक्स–शोरूम कीमत 66,900 रुपये है। हीरो स्प्लेंडर प्लस को कड़ी टक्कर देने के लिए इस बाइक को बाजार में उतारा गया था। माइलेज के लिहाज से यह बाइक एक अच्छा ऑप्शन है।
फुल टैंक में 585 km चलेगी
ARAI के मुताबिक होंडा शाइन 100 एक लीटर में 55km का माइलेज ऑफर करती है, वहीं इस बाइक में 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। अब अगर आप एक बार में टैंक फुल कर लेते हैं तो 55X9 = 585km का माइलेज आपको मिलेगा।डेली यूज़ के लिए यह एक किफायती बाइक साबित हो सकती है। अब जानते हैं इसके इंजन और फीचर्स के बारे में…
इंजन और फीचर्स
होंडा शाइन 100 में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जो 7.28 bhpकी पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इंजन स्मूथ है और अच्छी माइलेज ऑफर करता है। आपको बता दें कि स्प्लेंडर में दिया गया इंजन भी लगभग यही पावर जनरेट करता है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा इंजन है।
होंडा ने शाइन 100 का डिजाइन बेहद सिंपल रखा है लेकिन ग्राफिक्स की मदद से यह थोड़ी बेहतर नज़र आती है। यूथ को शाइन उतना आकर्षित नहीं करती जितना ये फैमिली मैन को करती है। एंट्री लेवल सेगमेंट में Honda Shine 100 अकेली ऐसी बाइक है जिसका वजह 99 किलोग्राम है जबकि स्प्लेंडर प्लस का वजन 112 किलोग्राम है। कम वजन होने की वजह से शाइन को हैवी ट्रैफिक में भी आसानी से चला सकते हैं। इसे हैंडल करना भी आसान है।
बेसिक डिजाइन, औसत फीचर्स
Honda Shine 100 का डिजाइन बहुत ही बेसिक है। इसमें बहुत पुराने स्टाइल वाले ग्राफिक्स दिए गये हैं। इसके फ्रंट में और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस बाइक में अब डिस्क ब्रेक की जरूरत है। हीरो स्प्लेंडर प्लस से इसका मुकबला जरूर है पर शाइन के लिए बेहद मुश्किल है इस बाइक को पछाड़ना। उम्मीद है भविष्य में ऐसा हो।
यह भी पढ़ें: ये हैं बेस्ट वेंटिलेटेड सीट वाली कारें, तपती गर्मी में मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
8 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines