Shine 100 DX vs Splendor Plus: हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर प्लस कई सालों से ग्राहकों के दिलों में अपनी जगह बनाये हुए है। कई बाइक्स बाजार में आई लेकिन स्प्लेंडर का कुछ नहीं बिगाड़ पाई। लेकिन अब ऐसा लगता है कि स्प्लेंडर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं क्योंकि अब मार्केट में आ गई है होंडा की नई शाइन 100DX… अभी तक बाइक की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। क्या नई शाइन, स्प्लेंडर प्लस पर भारी पड़ेगी? आइये जानते हैं…
डिजाइन और फीचर्स
सबसे पहले बात करते हैं डिजाइन कि, तो हीरो स्प्लेंडर प्लस का डिजाइन आज भी पुराने अंदाज में है। इतने साल हो गए पर अभी तक इसकी बनावट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फीचर्स के मामले में इस बाइक को अपग्रेड किया गया है। स्प्लेंडर अभी बजी क्लासिक डिजाइन में है। वहीं होंडा की नई शाइन 100 DX का डिजाइन भी क्लासिक डिजाइन में है, लेकिन इसमें मोटा फ्यूल टैंक दिया गया है। यह दिखने में थोड़ी मस्कुलर है और फ्रेश फील देने में मदद करती है। शाइन का डिजाइन थोड़ा सा बेहतर यहां नजर आता है।
फीचर्स की बात करें तो स्प्लेंडर प्लस में सिंपल एनालॉग मीटर मिलता है, जबकि Shine 100 DX में डिजिटल LCD डिस्प्ले दिया है जिसमें डिजिटल क्लॉक, रियल-टाइम माइलेज और डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसी खूबियां शामिल हैं। शाइन फीचर्स के मामले में एडवांस्ड लगती है।
इन दोनों ही बाइक्स में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। दोनों ही बाइक्स में सिर्फ ड्रम ब्रेक दिए हैं लेकिन डिस्क ब्रेक की कमी यहां महसूस की जा सकती है। शाइन में 17 इंच और स्प्लेंडर प्लस में 18 इंच के टायर्स लगे हैं।
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो Honda Shine 100 DX में 98.98cc का इंजन लगा है जो 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस इंजन में किक और सेल्फ स्टार्ट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा Hero Splendor Plus में 97.2cc का इंजन लगा है जो 5.9 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।
कीमत
इस समय Hero Splendor Plus की एक्स-शोरूम कीमत 79,426 रुपये से शुरू होती है। जबकि Honda Shine 100 DX की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कंपनी अगले महीने इसकी का खुलासा हो जाएगा। लेकिन इतना तय है कि इस बाइक की कीमत स्प्लेंडर प्लस से कम रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: Harrier और XUV700 को कड़ी टक्कर देती है MG की ये SUV, देखिये टॉप फीचर्स
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
7 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
8 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
12 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
13 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
13 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines