Honda Shine 100 DX: होंडा ने भारत में अपनी नई शाइन 100DX को पेश कर दिया है। लेकिन इसकी कीमत का खुलासा नही हुआ है बाइक की बुकिंग 1 अगस्त से शुरू होगी। डिलीवरी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। अब शाइन सीरीज में तीन मॉडल कंपनी के पास हैं, जिनमें शाइन 100 DX, शाइन 100 और शाइन 125 शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई शाइन की कीमत कम रहने वाली है। नई शाइन 100DX का सीधा मुकाबला हीरो मोटकॉर्प स्प्लेंडर प्लस से होगा।
Shine 100 DX: इंजन और पावर
नई शाइन DX मे 98.98cc में एयर कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन लगा ही जो 7.28bhpऔर 8.04Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियर बॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि इंजन बेहतर माइलेज के साथ दमदार परफॉरमेंस देगा। आपको बता दें कि यही इंजन शाइन 100 को भी पावर देता है।
Shine 100 DX: बड़ा डूएल टैंक
नई होंडा शाइन 100 DX में बड़ा फ्यूल टैंक दिया है और इस पर बोल्ड ग्राफिक्स दिए गये हैं। यह बाइक दिखने में प्रीमियम नजर आती है। इस बाइक में एक LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, जिसमें रियल टाइम माइलेज, रेंज, स्पीड और सर्विस इंडिकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह बाइक मौजूदा शाइन 100की तुलना में ज्याद मॉडर्न डिजाइन में है। नई शाइन 100DX में चार कलर ऑप्शन मिलते हैं जिसमे ब्लैक, रेड, ब्लू और ग्रे कलर शमिल हैं। इस बाइक में 17 इंच के एलाय व्हील्स दिए हैं।
Shine 100 DX: डायमेंशन और वजन
| Length | 1955mm |
| Width | 754mm |
| Height | 1050mm |
| Wheelbase | 1245mm |
| Ground clearance | 168mm |
| Kerb weight | 103 kg |
| Seat length | 677mm |
| Seat height | 786mm |
| Fuel tank capacity | 10.0 L |
नई शाइन 100 DX को खास डेली यूज को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। बाइक का कम वजन इसे हैवी ट्रैफिक में चलाने की आजादी देता है। इसकी लंबी सीट सॉफ्ट है जिसकी वजह से कफी देर बाइक की सवारी करने में आपको दिक्कत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: Renault की सस्ती 7 सीटर Triber आज होगी लॉन्च! नये Logo के साथ होंगे बड़े बदलाव
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
8 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
9 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
11 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
13 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
15 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines