Honda Shine 100 DX: होंडा ने हाल ही में अपनी एंट्री लेवल बाइक शाइन 100DX से पर्दा उठाया था, और आज कंपनी ने इस बाइक की कीमत का खुलासा भी कर दिया है। इस बाइक का सीधा मुकाबला हीरो स्प्लेंडर प्लस से होगा। अब सवाल ये है कि क्या नई शाइन के आने से स्प्लेंडर की बिक्री पर असर पड़ेगा? यह देखने वाली बात होगी। लेकिन ऐसा माना रहा है कि स्प्लेंडर प्लस की बिक्री पर नए मॉडल के आने से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है। लेकिन नए ग्राहकों को यह बाइक आकर्षित कर सकती है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 75 हजार रुपये रखी है।
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो होंडा शाइन 100 DX में 98.98cc सिंगल सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्शन वाला OBD2B कंप्लायंट इंजन लगा है जो 5.43 kW और 8.04 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ब्रेकिंग के लिए इसके आगे और पीछे ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। खास बात ये है कि इसमें Combined Braking System (CBS) दिया है जिसे ड्रम ब्रेक होने के बाद भी असरदार ब्रेकिंग मिलती है।
बड़ा डिजिटल स्पीडोमीटर
नई शाइन 100DX में डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट कस्टर दिया गया है, जिसमें आपको रियर टाइम माइलेज और डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसे फीचर्स देखने को मिलते है। बाइक का डिजाइन अच्छा है और इसका फ्यूल टैंक थोड़ा बोल्ड है। बाइक की सीट सॉफ्ट और आरामदायक है। डेली यूज़ के लिए यह एक बेहतर विकप्ल साबित हो सकती है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस को खतरा!
होंडा की नई शाइन 100DX, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस के लिए खतरा बन सकती है? अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत 79 हजार से शुरू से शुरू होती है। इस बाइक में 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क ऑफर करता है, इसके अलावा यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: 3.31 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी हीरो की ये बाइक, कीमत 79 हजार से शुरू
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
7 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
8 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
12 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
13 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
13 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines