शुरू हुई Honda की इस नई बाइक की डिलीवरी, देती है 60 kmpl की माइलेज
Edited By Amit Kasana

honda shine
Edited By Amit Kasana

honda shine
Honda Bikes: होंडा ने अपनी 100 सीसी की हाई माइलेज मोटरसाइकिल Honda Shine 100 की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने कर्नाटक के नरसापुरा कारखाने से पूरे भारत में शाइन की डिस्पैच शुरू कर दी है। इस मौके पर कंपनी के अधिकारियों ने एक समारोह आयोजित कर नई लॉन्च की गई मोटरसाइकिल के रोल आउट का जश्न मनाया।
इसमें 98.98 cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन है। जो 7,500rpm पर 7.2bhp की पावर देता है। इसमें 4-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक में सीट की ऊंचाई 768mm रखी गई है। बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm का है और यह 1340 mm के लंबे व्हीलबेस पर मिल रही है। Honda Shine 100 में एनालॉग ट्विन-पोड डैश, डिजिटल स्पीडोमीटर, वॉर्निंग लाइट्स, फ्यूल गॉज टेलीस्पोपिक फ्रंट फॉर्क्स, अलॉय व्हील्स और कॉम्बी-ब्रैक सिस्टम आदि फीचर्स हैं।
Honda Shine 100 5 कलर ऑप्शन Black with Red Stripes, Black With Green, Black with Blue Stripes, Black With Green और Black With Gold में मिल रही है। यह शुरूआती कीमत 64,900 रुपये एक्स शोरुम पर बाजार में मिल रही है। बाइक 60 kmpl की माइलेज देती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: