होंडा Scooters लगभग हर तीसरे भारतीय की पसंद है। और इसकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है। होंडा के एक लाख से ज्यादा हर महीने देशभर में बिक जाते है।आप भी अच्छा स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको होंडा के ऐसे स्कूटर्स के बारें में जानकारी देने जा रहे है, जो कम कीमत के साथ किफायती भी है, और ये स्कूटर्स बजट ग्राहकों की डिमांड में सबसे ज्यादा रहते है। तो आज हम आपको होंडा के हर वेरिएंट्स की कीमत और माइलेज बताने जा रहे हैं, जिससे आप इनके बारे में सब कुछ जान पाएंगे।
Honda Dio
ये स्कूटर बाजार में स्टैण्डर्ड और डीलक्स वेरिएंट में उपलब्ध है। स्टैण्डर्ड वेरिएंट के चार कलर्स मैट एक्सिस ग्रे मैटलिक, कैंडी जैज़ी ब्लू, स्पोर्ट्स रेड और वाइब्रेंट ऑरेंज में है और डीलक्स वेरिएंट तीन कलर्स मैट संगरिया रेड मैटलिक, डैजेल येल्लो मैटलिक और मैट एक्सिस ग्रे मैटलिक में उपलब्ध है। Honda Dio 6 में 109.51 सीसी का इंजन है वहीं इसका पेट्रोल टैंक 5.3 लीटर की क्षमता वाला है। इसकी शुरुआती कीमत 67,817 रुपये और टॉप वैरिएंट की कीमत 71,317 रुपये है।
Honda Activa 125
Honda Activa 125 में 124 cc का इंजन लगा है, जो कि 8.29 पीएस तक की पावर और 10.3 एनएम टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह स्कूटर डिस्क ब्रेक के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 60 kmpl तक की है। Honda Activa 125 Drum Alloy वेरिएंट की कीमत 79,769 रुपये है। Honda Activa 125 Premium Edition Drum वेरिएंट की कीमत 80,768 रुपये है। Honda Activa 125 Disc वेरिएंट की कीमत 83,273 रुपये है। वहीं आखिर में Honda Activa 125 Premium Edition Disc वेरिएंट की कीमत 84,273 रुपये है। ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं।
Honda Activa 6G
Honda का दावा है कि Activa 6G में Activa 5G की तुलना में 10 फीसदी अधिक माइलेज होगा। साथ ही इस नई एक्टिवा 6जी का औसत माइलेज 55 से 60 किलोमीटर
का है। Activa 6G का इंजन 8,000 rpm पर 7.68 bhp का पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। इसकी कीमत की बात करें तो Activa 6G STD की 86,579 रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) है।
Honda Grazia
होंडा का ये स्कूटर 123.97 सीसी के साथ बाजार में उपलब्ध है और इसमें 5.3 लीटर का पेट्रोल इंजन से लैस है और इसके स्टैण्डर्ड वेरिएंट की कीमत 81,211 रुपये और वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 88,536 रुपये के लगभग है। ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
5 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
9 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines