---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

16 Tata Nexon जितनी कीमत में मिलती है Honda की ये 1000 cc बाइक, जानें फीचर्स

Honda Bikes: सुपर बाइक्स का युवाओं में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। यह बाइक सामान्य बाइक सेगमेंट से काफी महंगी होती हैं। बावजूद इसके इन मोटरसाइकिल का इंडियन टू व्हीलर मार्केट में अलग ही ग्राहक वर्ग है। आइए आपको इस सेगमेंट की एक धांसू बाइक Honda RC213V-S की कीमत और फीचर्स के बारे […]

---विज्ञापन---

Honda Bikes: सुपर बाइक्स का युवाओं में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। यह बाइक सामान्य बाइक सेगमेंट से काफी महंगी होती हैं। बावजूद इसके इन मोटरसाइकिल का इंडियन टू व्हीलर मार्केट में अलग ही ग्राहक वर्ग है। आइए आपको इस सेगमेंट की एक धांसू बाइक Honda RC213V-S की कीमत और फीचर्स के बारे में फुल डिटेल बताते हैं।

Honda RC213V-S है Sports बाइक 

होंडा RC213V-S कंपनी की Sports बाइक सेगमेंट में आती है। इसमें दमदार 999 cc का इंजन है, जो सड़क पर 156.8 HP की हाई पावर जेनरेट करता है। यह इंजन 11000 rpm देता है। जो भारी वजन के साथ खराब रास्तों में बेहद आसानी से चलने में सक्षम है।

---विज्ञापन---
Honda RC213V-S

Honda RC213V-S

जबरदस्त 120 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस

यह बाइक बड़े इंजन के साथ 102 NM का पीक टॉर्क देती है। इसमें 4 सिलेंडर इंजन मिलता है जो 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसकी सीट हाइट 830 mm रखी गई है जिससे इसे सभी हाइट वाले लोग आसानी से चला सकें। इसमें जबरदस्त 120 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस दी गई है। जो सड़क पर कम जगह से निकलने में काम आती है।

कुल वजन 188 kg और 16.3 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

Honda ने RC213V-S की केवल 213 यूनिट्स बनाईं थी। जिससे यह मिलनी बेहद मुश्किल हो जाती है। पिछले साल एक नीलामी में इसे 237700 डॉलर यानी 1,94,49,208.25 करोड़ में खरीदा गया था। Honda ने अपनी इस बाइक को 2015 में लॉन्च किया गया था। इसका कुल वजन 188 kg है और 16.3 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।

---विज्ञापन---
Honda RC213V-S

Honda RC213V-S

MotoGP का नया रूप कहा जाता है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2023 Honda RC213V-S इंडिया में आएगी। लेकिन कंपनी ने इसकी बुकिंग डेट और डिलीवरी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसकी शुरूआती कीमत 1.35 करोड़ एक्स शोरूम रखी जाए। यह पावरफुल पेट्रोल बाइक Red/Blue/White – Tri-color, Black में मिलती है। बाइक एक्सपर्ट इसे Honda MotoGP का नया रूप बताते हैं।

जबरदस्त ब्रेकिंग सिस्टम

सेफ्टी के लिए इसमें dual hydraulic disc ब्रेक, ABS 7-spoke forged magnesium व्हील मिलते हैं। इसके फ्रंट में Telescopic और Rear में Pro-Link सस्पेंशन हैं। इस बाइक की कीमत इतनी है कि उतने में करीब 15 हैचबैक कार खरीद सकते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 04, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola