---विज्ञापन---

Honda Pilot की बिक्री शुरू, जानें शानदार SUV के फीचर्स और पावरट्रेन

Honda Pilot: होंडा की शानदार एसयूवी Pilot की बिक्री शुरू हो गई है। यह कंपनी की बिग साइज कार है जिसे धाकड़ लुक्स के साथ पेश किया गया है। Honda Pilot कंपनी की पावरफुल कार है, जो खराब रास्तों पर हाई पावर जेनरेट करती है। Honda Pilot में 3.5-लीटर का दमदार इंजन Honda Pilot में […]

Honda Pilot: होंडा की शानदार एसयूवी Pilot की बिक्री शुरू हो गई है। यह कंपनी की बिग साइज कार है जिसे धाकड़ लुक्स के साथ पेश किया गया है। Honda Pilot कंपनी की पावरफुल कार है, जो खराब रास्तों पर हाई पावर जेनरेट करती है।

Honda Pilot में 3.5-लीटर का दमदार इंजन

Honda Pilot में 3.5-लीटर का दमदार इंजन दिया गया है। यह V6 इंजन है जो सड़क पर 285 bhp की हाई पावर और 355 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। फिलहाल यह कार UAE में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अनुमान है कि ग्लोबल मार्केट के बाद यह भारत में भी अपना कदम रखे। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

---विज्ञापन---

स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल

यह कार बॉक्सी लुक में आती है। कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। इसमें स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल लगी दिख रही हैं। Honda Pilot कंपनी की मिड साइज SUV कार है जो बाजार में Jeep Grand Cherokee, Kia Telluride और Ford Explorer को टक्कर देती है।

---विज्ञापन---

इस एसयूवी में चार वेरिएंट 

Honda Pilot में बाजार में तीन वेरिएंट EX, Sport और EX-L में आती है। यहां बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपनी Honda Elevate से पर्दा उठाया था। 4 सितंबर 2023 को यह एसयूवी लॉन्च होगी। कार की ऊंचाई 1650 mm है। इस शानदार कार में 4 वेरिएंट SV, V, VX और ZX मिलेंगे। कंपनी Elevate के इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है। ईवी वर्जन साल 2026 तक आएगा।

---विज्ञापन---

कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Honda Elevate में 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। पावरफुल कार में 458 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में 119.35 Bhp की पावर और 220 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। यह 5 सीटर कार मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

First published on: Sep 02, 2023 08:51 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola