Dual shock absorbers के साथ लॉन्च होगा Honda का यह जानदार स्कूटर, मिलेगा आरामदायक सफर

Honda PCX 160, 150 cc scooters, petrol scooters, scooters under 1 lakhs

फाइल फोटो

Honda Scooters: होंडा अपने स्कूटर में आरामदायक सफर और एडवांस फीचर्स के लिए जाने जाना जाता है। इसी कड़ी में टू व्हीलर निर्माता अपने नए स्कूटर को लाने की तैयारी कर रहा है। इसे Honda PCX 160 नाम दिया गया है। इसे लंबे सफर के लिए आरामदायक सफर के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें बड़ी सीट दी गई है।

विज्ञापन

स्कूटर में लिक्विड-कूल्ड इंजन

जानकारी के मुताबिक PCX 160 में दमदार 156 cc सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा। यह इंजन 15.8PS की पावर और 15 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। स्कूटर में लिक्विड-कूल्ड इंजन है। अनुमान है बाजार में यह स्कूटर शुरूआती कीमत 2.07 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगा।

विज्ञापन

सेफ्टी के लिए सिंगल-चैनल एबीएस

स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। जो खराब रास्तों पर राइडर को अधिक झटकों से बचाता है और आरामदायक सफर का आनंद देता है। स्कूटर में सेफ्टी के लिए सिंगल-चैनल एबीएस दिया गया है। जो हादसे के समय बचाने में मददगार है।

विज्ञापन

Bs6 इंजन और ट्यूबलेस टायर

स्कूटर में 14-/13-इंच का व्हील सेटअप दिया गया है। इसमें दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 8.1-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। जो एक अच्छी लंबी दूरी सुनिश्चित करता है। ग्लोबल बाजार में यह स्कूटर 1 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन में मिलता है। स्कूटर में bs6 इंजन दिया गया है और इसमें ट्यूबलेस टायर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ