Honda PCX 160: मार्केट में इन दिनों हाई कम्फर्ट दोपहिया वाहनों की काफी डिमांड है। यही वजह है कि Honda ने अपने नए स्कूटर PCX 160 में हैवी सस्पेंशन और आरामदायक सीट डिजाइन बनाया है। यह बेहद स्टाइलिश पेट्रोल स्कूटर है।
Honda PCX 160 में 160cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन
इस स्कूटर में USB चार्जिंग पोर्ट, होंडा स्मार्ट की सिस्टम, एक्सटर्नल फ्यूल लिड और सीट लॉक जैसे फीचर्स मिलेंगे। Honda PCX 160 में 160cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 16 bhp की पावर और 14 Nm की पीक टॉर्क देता है।
फाइल फोटो
14-इंच का फ्रंट और 13-इंच का रियर व्हील
यह एक CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो एक डबल-क्रैडल फ्रेम में स्थित है। यह मैक्सी-स्कूटर है जिसे खासतौर पर लॉन्ग रूट के लिए बनाया गया है। इसमें 14-इंच का फ्रंट और 13-इंच का रियर व्हील दिया है। इस शानदार स्कूटर में LED हेडलाइट्स हैं।
इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया
स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर सस्पेंशन दिया गया है। इन सस्पेंशन से खराब रास्तों पर राइडर को अधिक झटके महसूस नहीं होते। Honda PCX 160 को फिलहाल इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसके इंडिया में लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है।
Honda PCX 160 में स्टाइलिश डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
अनुमान है कि इसे भारत में जून 2024 में पेश कर दिया जाएगा। इंडोनेशिया में भारतीय रुपये के अनुसार यह 1.81 लाख में मिल रहा है। Honda PCX 160 में स्टाइलिश डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्पीडोमीटर, फ्यूल लेवल इंडिकेटर, टाइम, ट्रिप मीटर है जो इसे ट्रेंडी लुक देते हैं।
ये भी पढ़ें-सिर्फ 2000 रुपए में मिल रहा है बजाज का ये नया स्कूटर, फीचर्स हैं दमदार
फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक
इसमें फ्रंट टर्न इंडिकेटर्स और एप्रन में इंटीग्रेटेड हैं। सेफ्टी के लिए इसमें CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है। इसके अलावा इसमें ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी है। इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक हैं। यह हाई परफॉमेंस स्कूटर है।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
41 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines