Honda NX500 Vs Kawasaki Versys 650: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में नई बाइक पेश करके सभी को चौंका दिया। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में, ब्रांड ने भारत में NX500 एडवेंचर टूरर मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है, जो सीधे तौर पर Kawasaki Versys 650 को टक्कर देगी। ये बाइक होंडा के लाइनअप में CB500X को बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है। आइये इस नई लॉन्च हुई बाइक के कुछ फीचर्स जानते हैं और इसे कावासाकी के साथ कंपेयर भी करेंगे।
कैसा है इस नई बाइक का इंजन?
होंडा NX500 में CB500X वाला समान इंजन मिल रहा है, जिसमें लिक्विड-कूल्ड 471 cc पैरेलल-ट्विन इंजन है। यह बाइक 4-स्ट्रोक डीओएचसी डिजाइन के साथ 8,600 आरपीएम पर 46.5 बीएचपी का पावर आउटपुट और 6,500 आरपीएम पर 43 एनएम का पीक टॉर्क ऑफर करती है। NX500 के इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच मिलता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो बाइक में तीन कलर ऑप्शन ग्रांड प्रिक्स रेड, मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक और पर्ल होराइजन व्हाइट मिलने वाला है।
वीडियो में भी देखें बाइक के फीचर्स
ये भी पढ़ें : Hero Splendor Plus खरीदने का तगड़ा मौका
मिलते हैं कई धांसू फीचर्स
NX500 में एक 5 इंच का फुल-कलर टीएफटी स्क्रीन मिल रहा है। इसमें होंडा रोडसिंक का सपोर्ट भी मिलता है, जो आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के साथ कम्पेटिबल है, जिसके जरिये आप म्यूजिक/वॉइस कंट्रोल और नेविगेशन को सीधे बाइक की स्क्रीन से यूज कर सकते हैं। मोटरसाइकिल होंडा के ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम से भी लैस है, जिसे होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल कहा जाता है। इसके अलावा, इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग और एक इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल फीचर भी मिलता है।
Kawasaki Versys 650
अगर Honda NX500 को आप Kawasaki Versys 650 से कंपेयर करते हैं तो कावासाकी में हौंडा के मुकाबले ज्यादा पावर मिल रही है क्योंकि Versys 650 में 649 cc का पावरफुल इंजन मिल रहा है। हालांकि दोनों ही बाइक्स Liquid कूलिंग से लैस हैं। यहां तक कि कावासाकी में एक USB Charging पोर्ट भी मिलता है जो ट्रेवल एक्सपीरियंस को मजेदार बना देता है।
ये भी पढ़ें- बाइक और स्कूटी का ख्याल रखना जरूरी!
कितना है दोनों का प्राइस?
- Honda NX500 का प्राइस – 5.90 लाख रुपये
- Kawasaki Versys 650 का प्राइस – 7.7 लाख रुपये
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines