Honda NPF125: होंडा अब अपना नया 125 cc स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। नया मॉडल NPF 125 नाम से आ सकता है। इसके अलावा कंपनी भविष्य में कई इलेक्ट्रिक वाहन भी पेश करेगी। इस स्कूटर के जरिये कंपनी TVS Ntorq को कड़ी टक्कर देगी। होंडा का यह स्कूटर 125cc इंजन में आएगा। होंडा के पास इस समय एक्टिवा 125 स्कूटर है जो फैमिली क्लास को टारगेट करता है। लेकिन यूथ के लिए कंपनी के पास अभी तक कोई भी पावरफुल स्कूटर मौजूद नहीं है। इस स्कूटर के बारे में अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इस देखने को मिलेगा।
Honda NPF125: इंजन और पावर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी Honda NPF 125 में 124 cc का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलेगा जो 9.51 PS और 10 NM का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें 5.7 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह स्कूटर एक लीटर में 50 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इस मॉडल में 12 इंच के फ्रंट टायर और 10 इंच के रियर टायर मिलेंगे।
इसकी सीट के नीचे 14.3 लीटर का स्पेस मिलेगा, जहां आप अपना जरूरी सामान रख सकते हैं। होंडा इस स्कूटर में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दे सकती है। इसकी स्कूटर की कीमत 95,000 रुपये से शुरू हो सकती है।
TVS NTorq 125 को मिलेगी कड़ी टक्कर
Honda NPF 125 स्कूटर का असली मुकाबला TVS NTorq 125 से होगा जो एक कामयाब स्कूटर है और यूथ को खूब लुभा भी रहा है। TVS NTorq 125 में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 9.25bhp की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।
यह एक स्पोर्टी स्कूटर है। इसकी टॉप स्पीड 90kmph है। एक लीटर में यह स्कूटर 48.5 km (ARAI) की माइलेज ऑफर करता है। इसमें 12 इंच के टायर्स लगे हैं जो रोड पर बेहतर ग्रिप ऑफर करते हैं।
यह भी पढ़ें: Volvo XC90 vs Mercedes-Benz GLE: दोनों सबसे सेफ, लेकिन कौन सी है बेस्ट? जानें
संबंधित खबरें
इन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
5 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
22 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines