हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कार जैसे फीचर्स के साथ आएगा Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर! नए टीजर में खुलासा

Honda New Electric Scooter: Honda ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक और टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या खास होने वाला है।

विज्ञापन
Honda Activa.

Honda New Electric Scooter: भारत में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 27 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कुछ टीजर पेश किये हैं जिसमें इसके हर नए फीचर का खुलासा हो रहा है। सोर्स के मुताबिक नया ई-स्कूटर एक्टिवा इलेक्ट्रिक के नाम से ही आ रहा है लेकिन कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। लॉन्च से पहले स्कूटर का एक और टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। नए मॉडल में कार जैसे फीचर्स मिलेंगे जो इसे प्रीमियम स्कूटर बनाएंगे…

जारी हुआ नया टीजर

लॉन्च से पहले होंडा की ओर से नये एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया टीजर जारी किया गया है। कंपनी की ओर से जारी किए गए नए टीजर में स्‍कूटर के चार्जिंग पोर्ट की जानकारी दी गई है। वैसे इस तरह के फीचर हम कारों में देखते हुए आ रहे है… राइड करते हुए आप अपने गैजेट्स को चार्ज कर पाएंगे।

इससे पहले भी होंडा की तरफ से कई टीजर सोशल मीडिया पर दिखाए ये हैं जिनमें इस नए स्कूटर के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा हुआ है। अभी तक जिन फीचर के बारे में जानकारी मिली है उसके मुताबिक नए स्कूटर में दो तरह के डिजिटल स्पीडोमीटर मिलेंगे। इसके साथ ही LED लाइट्स, रेंज, ड्राइविंग मोड्स और रिमूवेबल बैटरी की जानकारी मिलेगी। इस स्कूटर में राइडिंग के लिए दो मोड्स मिल सकते हैं। इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलेगी।

किससे होगा मुकाबला

होंडा के पहले Electric Scooter का सीधा मुकाबला Ola, Ather, Vida, TVS iQube और Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स के साथ होगा। अब ऐसे में सवाल ये है कि क्या होंडा के इस स्कूटर को खरीदना चाहिए या नहीं… जब तक स्कूटर लॉन्च नहीं हो जाता तब तक इस बारे में कुछ भी कहना अभी मुश्किल है।

लॉन्च के बाद इसकी कीमत और बैटरी लाइफ के साथ कंपनी क्या नये फीचर्स को शामिल कर रही है ये बड़ी बात है… इसलिए बुक करने से पहले स्कूटर को राइड करके जरूर देख लें।

यह भी पढ़े: फुल चार्ज में 600km की रेंज! आज लॉन्च होंगी Mahindra की 2 सबसे एडवांस्ड इलेक्ट्रिक कारें

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें