हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Honda Monkey लॉन्च, 125 cc के धाकड़ इंजन के साथ 70 kmpl की माइलेज देती है यह क्यूट बाइक

विज्ञापन
फाइल फोटो

Honda Monkey: होंडा ने अपनी क्यूट बाइक Honda Monkey Lightning को लॉन्च कर दिया है। यह धाकड़ बाइक 125 सीसी के दमदार इंजन के साथ पेश की गई है। यंगस्टर को ध्यान में रखकर कंपनी ने इसमें रेड, येलो समेत अट्रैक्टिव डुअल टोन कलर ऑफर किए हैं।

70 किलोमीटर प्रतिलीटर की हाई माइलेज और 12 इंच के बड़े व्हील 

फिलहाल यह डैशिंग बाइक कंपनी ने केवल थाईलैंड के बाजार में पेश की है। अनुमान है कि जल्द इसे इंडिया में भी लाया जाए। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। बाइक 70 किलोमीटर प्रतिलीटर की हाई माइलेज देती है। इसमें 12 इंच के बड़े व्हील दिए गए हैं।

9.2 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क देती है बाइक 

बाइक का जानदार इंजन सड़क पर 9.2 bhp की पावर और 11 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बता दें ग्लोबल मार्केट में पहले से Honda Monkey मौजूद थी। इसके नए वेरिएंट को अपडेट फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यह हाई परफॉमेंस बाइक है।

विज्ञापन

बाइक में 5.6 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक 

बाइक में 5.6 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) का फीचर है। जानकारी के अनुसार एबीएस सेंसर से चलता है। इसमें हादसे के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर चालक को सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम से वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय मिल जाता है।

इस स्टाइलिश बाइक का वजन महज 104 किलोग्राम

इस स्टाइलिश बाइक का वजन महज 104 किलोग्राम है, जिससे इसे कम जगह से मोड़ने में परेशानी नहीं होती। इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Honda Monkey Lightning थाईलैंड में 108,900 भाट यानि करीब 2.59 लाख रुपये में मिलती है।

विज्ञापन

बाइक में अप-साइड-डाउन (USD) फार्क

बाइक में अप-साइड-डाउन (USD) फार्क दिए गए हैं, जो इसे धांसू लुक्स देते हैं। प्रीमियम लुक्स के लिए बाइक में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें साइड पैनल्स, स्विंगआर्म, 5-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola