हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Honda की इस बाइक में 60 की माइलेज, कीमत 80 हजार से कम

विज्ञापन
Honda Livo

Honda Livo: होंडा अपनी स्टाइलिश बाइक के साथ दमदार इंजन के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी की हाई माइलेज बाइक है Livo. इस बाइक में 60 kmpl की धाकड़ माइलेज मिलती है। इस बाइक में 9 लीटर का फ्यूल टैंक है, यह लॉन्ग रूट बाइक है।

दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक

यह डैशिंग बाइक फ्रंट और रियर दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक के साथ आती है। Honda Livo में 4 अलग-अलग वेरिएंट आते हैं। बाइक में कंपनी 7 कलर ऑफर कर रही है। बाजार में यह बाइक शुरुआती कीमत 75,661 हजार रुपये एक्स शोरूम में आती है।

Honda Livo 

विज्ञापन

6 स्पॉक अलॉय व्हील

इस धांसू बाइक में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इसमें 6 स्पॉक अलॉय व्हील मिलते हैं, जो इसे बाइक को बेहद अट्रैक्टिव बनाते हैं। Honda Livo का टॉप मॉडल 82,814 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। बाइक में दमदार 109.51cc का BS6 इंजन है।

डिजाइनर लाइन से शॉर्प और एग्रेसिव लुक्स

बाइक पर दी गई डिजाइनर लाइन से शॉर्प और एग्रेसिव लुक्स देती हैं। इसमें लंबी सिंगल सीट है, जिससे बेहद आरामदायक राइड मिलती है। Honda Livo में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच दिया गया है।

विज्ञापन

Honda Livo high mileage

 

इंजन 8.67 bhp की पावर देता है

Honda Livo का पावरफुल इंजन 8.67 bhp की पावर देती है। यह बाइक 9.30 Nm की टॉर्क देती है। बाइक में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो सड़क हादसे के समय राइडर को बचने के लिए अधिक समय देता है। Livo का कुल वजन 113 kg है, जिससे इसे कंट्रोल करने में दिक्कत नहीं होती।

विज्ञापन

Hero Passion X Pro और TVS Victor से मुकाबला

Honda Livo बाजार में Hero Passion X Pro और TVS Victor से मुकाबला करती है। बता दें मुंबई में यह बाइक शुरुआती कीमत 58,000 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसकी सीट हाइट 790 mm की है, जिससे कम हाइट के लोग इसे आसानी से चला लेते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola